Tuesday, February 25, 2025
Tuesday, February 25, 2025
Home Mahakumbh Mahakumbh 2025 Live: महानिर्वाणी और निरंजनी के बाद अब जूना अखाड़े का स्नान; श्रद्धालु भी लगा रहे हैं डुबकी

Mahakumbh 2025 Live: महानिर्वाणी और निरंजनी के बाद अब जूना अखाड़े का स्नान; श्रद्धालु भी लगा रहे हैं डुबकी

by
0 comment

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 03 Feb 2025 08:19 AM IST

Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates: त्रिवेणी संगम में अखाड़ों के साथ ही श्रद्धालुओं का भी पावन स्नान चल रहा है। कुंभ मेला प्रशासन ने सोमवार की शाम तक पांच करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के स्नान करने का अनुमान लगाया है। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। 

Mahakumbh Prayagraj 2025 Live Updates Devotees Sangam Ghats Snan Maha Kumbh Mela Photos Videos News in Hindi

अखाड़ों का स्नान जारी – फोटो : अमर उजाला

loader

लाइव अपडेट

08:18 AM, 03-Feb-2025

‘आज का स्नान हम साधुओं के लिए सबसे बड़ा था’

प्रयागराज में एक नागा साधु कहते हैं, “आज की व्यवस्था पिछले दो अमृत स्नानों से बेहतर थी, आज का स्नान हम साधुओं के लिए सबसे बड़ा था…”

08:14 AM, 03-Feb-2025

‘आज अमृत स्नान बहुत अच्छा रहा’

प्रयागराज में एक संत ने कहा कि आज अमृत स्नान बहुत अच्छा रहा। सभी अखाड़ों और संतों ने पवित्र डुबकी लगाई। व्यवस्थाएं बहुत अच्छी थीं।”

#WATCH | #MahaKumbhMela2025 | Prayagraj, UP | A saint says, “… The Amrit Snan was very good today… All akharas and saints took a holy dip. The arrangements were very nice.” pic.twitter.com/Ebqvcv8oTG

— ANI (@ANI) February 3, 2025

08:13 AM, 03-Feb-2025

मैं बहुत धन्य महसूस कर रहा हूं…: विदेशी श्रद्धालु

प्रयागराज में पवित्र स्नान के बाद एक विदेशी श्रद्धालु ने कहा कि “यह शब्दों से परे एक अनुभव है और मैं बहुत धन्य महसूस कर रहा हूं…”

#WATCH | #MahaKumbhMela2025 | Prayagraj: After taking a holy dip, a foreign devotee says, “It is an experience beyond words and I feel very blessed…” pic.twitter.com/8N3o8DUjsl

— ANI (@ANI) February 3, 2025

08:10 AM, 03-Feb-2025

‘किन्नर अखाड़ा पहले भी एकजुट था, है और हमेशा रहेगा’

किन्नर अखाड़े की आचार्य लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी कहती हैं, “…इस शुभ दिन पर हम सभी बहुत खुश हैं। किन्नर अखाड़ा पहले भी एकजुट था, है और हमेशा एकजुट रहेगा।”
 

#WATCH | #MahaKumbhMela2025 | Prayagraj, UP | Acharya Laxminarayan Tripathi of Kinnar Akhara says, “… We are all very happy on this auspicious day. The Kinnar Akhara was, is, and will always be united.” pic.twitter.com/z867gPFecp

— ANI (@ANI) February 3, 2025

08:07 AM, 03-Feb-2025

किन्नर अखाड़े ने किया स्नान

श्रद्धालु नाव से त्रिवेणी में स्नान कर रहे हैं। किन्नर अखाड़े ने स्नान कर लिया है। 

07:36 AM, 03-Feb-2025

सीएम योगी ले रहे अधिकारियों की बैठक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज साढ़े तीन बजे से अपने सरकारी आवास स्थित वॉर रूम में डीजीपी, प्रमुख सचिव गृह एवं मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों के साथ वसंत पंचमी के अमृत स्नान का लगातार अपडेट ले रहे हैं। साथ ही आवश्यक निर्देश दे रहे हैं। अखाड़ों का स्नान सकुशल संपन्न हो रहा है। 

07:17 AM, 03-Feb-2025

जूना अखाड़े का स्नान

जूना अखाड़े का स्नान हो चुका है। सबसे पहले महानिर्वाणी फिर श्री निरंजनी के बाद अब जूना अखाड़े ने स्नान किया है। जूना अखाड़े के नागा साधु वसंत पंचमी के अवसर पर अमृत स्नान किया।

#WATCH | #MahaKumbhMela2025 | Prayagraj, UP: Naga sadhus of the Juna Akhara take a holy dip as part of the Amrit Snan on the occassion of Basant Panchami. pic.twitter.com/1WsR4Elltj

— ANI (@ANI) February 3, 2025

07:02 AM, 03-Feb-2025

स्नान कर रहे साधु-संतों पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा

वसंत पंचमी के मौके पर तीसरा अमृत स्नान कर रहे साधु-संतों पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर रहे हैं। इस बीच अखाड़ों का क्रमवार स्नान जारी है। अब जूना अखाड़े का स्नान शुरू हो गया है।   

#WATCH | #MahaKumbhMela2025 | Prayagraj: Flower petals showered on saints and seers taking a holy dip at Triveni Sangam on the occasion of Basant Panchami. pic.twitter.com/aZu7zEagif

— ANI (@ANI) February 3, 2025

06:34 AM, 03-Feb-2025

कुछ अखाड़े स्नान कर शिविर लौटे

त्रिवेणी संगम में अखाड़े अपने निर्धारित समय और कार्यक्रम के अनुसार पावन स्नान कर रहे हैं। सुबह 5 बजे से ही संगम पर अखाड़ों का जुटना शुरू हो गया था। कार्यक्रम के अनुसार कई अखाड़े संगम स्नान कर अपने शिविर को लौट चुके हैं औृर बाकी अखाड़े अपने क्रम के मुताबिक स्नान के लिए संगंम पहुंच रहे हैं। अब जूना अखाड़ा स्नान के लिए संगम पहुंच चुका है। 

#WATCH | #MahaKumbh2025 | Prayagraj, Uttar Pradesh: The Juna Akhada reaches for the ‘Amrit Snan’ on the occassion of Basant Panchami. pic.twitter.com/CSVam6KdGJ

— ANI (@ANI) February 3, 2025

06:12 AM, 03-Feb-2025

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत पुरी ने कहा ‘स्नान’ बहुत भव्य 

अमृत स्नान के बाद अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने कहा कि ‘स्नान’ बहुत भव्य है और सभी लोग बहुत खुश हैं और सरकार को आशीर्वाद दे रहे हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु आए हैं, पवित्र स्नान करने। 

#WATCH | Prayagraj, UP | #MahaKumbh2025 | After Amrit Snan on Basant Panchami, President of Akhil Bharatiya Akhada Parishad, Mahant Ravindra Puri says, “…The ‘snan’ is very grand and everyone is very happy and are giving blessings to the government…Devotees in large numbers… pic.twitter.com/yspk57aU4z

— ANI (@ANI) February 3, 2025

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

You may also like

Leave a Comment

About Us

Welcome to janashakti.news/hi, your trusted source for breaking news, insightful analysis, and captivating stories from around the globe. Whether you’re seeking updates on politics, technology, sports, entertainment, or beyond, we deliver timely and reliable coverage to keep you informed and engaged.

@2024 – All Right Reserved – janashakti.news/hi

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.