Tuesday, February 25, 2025
Tuesday, February 25, 2025
Home Jharkhand Jharkhand Election Result LIVE: झारखंड में ‘INDIA’ ने पार किया जादुई आंकड़ा, JMM ने जीती 17 सीटें, 17 पर आगे

Jharkhand Election Result LIVE: झारखंड में ‘INDIA’ ने पार किया जादुई आंकड़ा, JMM ने जीती 17 सीटें, 17 पर आगे

by
0 comment
Jharkhand Election Result 2024 Live Updates Vote Counting Jharkhand Vidhan Sabha Chunav Win Lose Seats News

झारखंड विधानसभा चुनाव नतीजे – फोटो : अमर उजाला

खास बातें

Jharkhand Assembly Election 2024 Result, Chunav Parinam Live: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नीत गठबंधन सरकार की विदाई के बाद नई सरकार बनेगी या वे वापसी करेंगे? इस सवाल का जवाब आज मतगणना के बाद मिल जाएगा। हालांकि, दोपहर होते-होते 81 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत मिलने की तस्वीर साफ हो गई है। कई सीटों के परिणाम आ गए हैं। जानिए झारखंड के मतगणना केंद्रों से लाइव अपडेट्स

लाइव अपडेट

05:05 PM, 23-Nov-2024

झामुमो प्रत्याशी ने की पुर्नमतगणना की मांग

सरायकेला से झामुमो प्रत्याशी गणेश महाली ने दोबारा मतगणना कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि गणना में हुई गलती हुई है। गणेश महाली ने 61 नंबर बूथ से 210 नंबर बूथ तक में गलती होने का आरोप लगाया है। 

04:55 PM, 23-Nov-2024

कांग्रेस ने पांच और आरजेडी ने एक सीट पर हासिल की जीत

कांग्रेस ने पांच सीटों पर जीत हासिल कर ली है। जबकि एक सीट पर आरजेडी प्रत्याशी को जीत मिली है। 

04:49 PM, 23-Nov-2024

भाजपा ने चार सीटें जीतीं

भाजपा ने बरही सीट पर जीत हासिल कर ली है। वहीं धनबाद में राज सिन्हा और बाघमर्रा में शत्रुघ्न महतो जीते हैं। 

04:47 PM, 23-Nov-2024

लुईस मरांडी की जीत

झामुमो ने 14 सीट पर जीत हासिल कर ली है। जामा सीट पर लुईस मरांडी पांच हजार वोटों से जीत गईं हैं। वह हाल ही में भाजपा से झामुमो में शामिल हुईं थीं। मनोहरपुर से जगत मांझी, चक्रधरपुर से सुखराम ओराओन जीते हैं। 

04:28 PM, 23-Nov-2024

बेरमो सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी की जीत

बेरमो सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जयमंगल ने जीत हासिल की है। उन्होंने जेएलकेएम के जयराम महतो को 29 हजार वोट से हराया। 

04:24 PM, 23-Nov-2024

टुंडी सीट पर भाजपा प्रत्याशी की हार

टुंडी सीट पर झामुमो प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो ने 25 हजार वोट से जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी विकास कुमार महतो को हराया। 

04:16 PM, 23-Nov-2024

झामुमो ने 10 सीट जीती

झामुमो ने तीन और सीट पर जीत हासिल की है। दुमका सीट पर हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन 14 हजार वोटों से विजयी रहे। उन्होंने भाजपा के सुनील सोरेन को हराया। इसके अलावा खारस्वान में दशरथ गगरई ने 32 हजार वोटों से भाजपा के सोनाराम बोदरा को हराया। वहीं भगवनाथपुर सीट पर झामुमो के अनंत प्रताप देओ ने 21 हजार वोटों से भाजपा के भानु प्रताप शाही को हराया। 

04:13 PM, 23-Nov-2024

कांग्रेस ने लोहरदगा सीट पर जीत हासिल की

कांग्रेस ने लोहरदगा सीट पर जीत हासिल कर ली है। यहां कांग्रेस उम्मीदवार रामेश्वर ओराओन ने आजसू की नेरू शांति भगत को 34 हजार वोटों से हराया है। 
 

04:04 PM, 23-Nov-2024

मंत्री बेबी देवी की हार, जयराम महतो ने छीनी डुमरी सीट

डुमरी सीट पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के जयराम महतो ने जीत हासिल की है। उन्होंने झामुमो सरकार में मंत्री बेबी देवी को 10 हजार वोटों से हराया है। 

03:59 PM, 23-Nov-2024

झामुमो के पाले में गईं सात सीटें

झामुमो ने सात सीटों पर जीत हासिल कर ली है। दो और सीटों पर झामुमो नेताओं ने जीत पाई है। लिटीपारा सीट पर हेमलाल मुर्मू ने 26 हजार और महेशपुर सीट पर स्टीफन मरांडी ने 61 हजार वोटों से विजय पाई है। 

You may also like

Leave a Comment

About Us

Welcome to janashakti.news/hi, your trusted source for breaking news, insightful analysis, and captivating stories from around the globe. Whether you’re seeking updates on politics, technology, sports, entertainment, or beyond, we deliver timely and reliable coverage to keep you informed and engaged.

@2024 – All Right Reserved – janashakti.news/hi

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.