न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 07 Feb 2025 10:00 AM IST
उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर कर्नाटक लौट रहे यात्रियों से भरे ट्रैवलर वाहन ने पहले दो बाइक सवार युवकों को टक्कर मारी। इसके बाद वह एक टैंकर में घुस गया, हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 घायल हो गए।

विस्तार
इंदौर के समीप मानपुर के भैरव घाट में शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई,जबकि 17 से ज्यादा लोग घायल हो गए। कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा ट्रैवलर और टैंकर के बीच हुआ। ट्रैवलर में सवार यात्री महाकाल दर्शन कर कर्नाटक लौट रहे थे। हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। इसमें दो कर्नाटक के निवासी बताए जा रहे है।
पुलिस के अनुसार यह हादसा शुक्रवार को हुआ। तेज गति से आ रहे ट्रैवलर वाहन ने पहले दो बाइक सवार युवकों को टक्कर मारी।इसके बाद वह एक टैंकर में जा घुसा। टक्कर से बाइक सवार युवक उछल कर दूर जा गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गए,जबकि ट्रैवलर वाहन में सवार दो महिला यात्रियों की जान भी चली गई। वाहन में सभी यात्री कर्नाटक के है। वे उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। हादसा मानपुर के भैरव घाट में हुआ। वाहन में सवार अन्य यात्रियों को भी गंभीर चोट आई है। उन्हें इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया है।
इस हादसे में बाइक सवार निवासी हिमांशु और शुभम की मौत हो गई। दोनो महू क्षेत्र के ही निवासी है। घायलों में सविता पति तुकाराम, सुभाष रेन, तीरथ पिता रामचंद्र, श्रुति पिता अमर, सागर, भाव सिंह, शिव पिता श्रीकांत, बबीता पति फकीरा, मालती पति कृष्णा, सुनीता पति श्रीकांत, प्रशांत, लता, नीलू और बांगला वडि़यप्पा व अन्य घायल हुए है।
वाहन की स्पीड कंट्रोल नहीं हो पाई
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैवलर वाहन की गति बहुत ज्यादा थी। वह नियंत्रित नहीं हो पाया और बाइक को टक्कर मारने के बाद टैंकर में जा घुसा। वाहन के आगे का भाग क्षतिग्रस्त हो गया था। घायलों को खिड़की के शीशे तोड़कर बाहर निकाला गया। ड्रायवर की हालत भी नाजुक बनी हुई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.