
भारत बनाम जिम्बाब्वे – फोटो : जिम्बाब्वे क्रिकेट (ट्विटर)
खास बातें
Live Cricket Score Today, India vs Zimbabwe 5th T20 2024: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और जिम्बाब्वे के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। भारत इस सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर चुका है। पांचवें मैच में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारत ने संजू सैमसन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में छह विकेट पर 167 रन बनाए।
लाइव अपडेट
07:00 PM, 14-Jul-2024
IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे को लगा तीसरा झटका
जिम्बाब्वे को तीसरा झटका मारुमानी के रूप में लगा जो 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें सुंदर ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए सिकंदर रजा उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए मायर्स क्रीज पर मौजूद हैं। नौ ओवर के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर 61/3 है।
06:50 PM, 14-Jul-2024
IND vs ZIM Live Score: पावरप्ले के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर 47/2
पावरप्ले समाप्त हो चुका है। मारुमानी और मायर्स क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी हो रही है। छह ओवर के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर 47/2 है।
06:31 PM, 14-Jul-2024
IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे को लगा दूसरा झटका
जिम्बाब्वे को दूसरा झटका 15 रन के स्कोर पर लगा। मुकेश कुमार ने ब्रायन बेनेट को शिवम दुबे के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ 10 रन बना सके। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए मायर्स उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए मारुमानी क्रीज पर मौजूद हैं।
06:20 PM, 14-Jul-2024
IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे को लगा पहला झटका
जिम्बाब्वे को पहला झटका एक रन के स्कोर पर लगा। मुकेश कुमार ने मधवेरे को बोल्ड किया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए ब्रायन बेनेट उतरे हैं। उनका साथे देने के लिए मारुमानी मौजूद हैं।
06:18 PM, 14-Jul-2024
IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे की पारी शुरू
जिम्बाब्वे की पारी शुरू हो चुकी है। मधवेरे और मारुमानी क्रीज पर मौजूद हैं। पारी का पहला ओवर मुकेश कुमार फेंक रहे हैं।
06:06 PM, 14-Jul-2024
IND vs ZIM Live Score: भारत ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 168 रन का लक्ष्य
भारत और जिम्बाब्वे के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज के पांचवें मुकाबले में मेजबानों ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने संजू सैमसन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में छह विकेट पर 167 रन बनाए। भारत की शुरुआत इस मुकाबले में शानदार हुई। यशस्वी जायसवाल ने पारी की पहली ही गेंद पर 13 रन बनाए। दरअसल, सिकंदर रजा ने पहली गेंद नो फेंकी थी जिस पर जायसवाल ने छक्का जड़ा। इसके बाद उन्होंने फ्री हिट का फायदा उठाते हुए एक और छक्का लगाया। हालांकि, इस ओवर की चौथी गेंद पर रजा ने उन्हें बोल्ड कर दिया। इसके बाद अभिषेक शर्मा बल्लेबाजी के लिए आए जो सिर्फ 14 रन बना पाए। पावरप्ले में भारत ने तीन विकेट गंवाए। कप्तान गिल का बल्ला भी आज खामोश रहा। वह सिर्फ 13 रन बना पाए। इसके बाद मोर्चा संजू सैमसन और रियान पराग ने संभाला। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी हुई। 15वें ओवर में मावुटा ने पराग को अपना शिकार बनाया। वह 22 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, संजू सैमसन 58 रनों की तूफानी पारी खेलकर पवेलियन लौटे। उन्होंने 39 गेंदों में अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा अर्धशतक जड़ा। विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपनी इस पारी के दौरान एक चौका और चार छक्के लगाए। इस मैच में शिवम दुबे ने 26 रन बनाए। वहीं, रिंकू 11 और सुंदर एक रन बनाकर नाबाद रहे। जिम्बाब्वे के लिए मुजरबानी ने दो विकेट लिए जबकि रजा रिचर्ड और मावुटा को एक-एक विकेट मिला।
05:52 PM, 14-Jul-2024
IND vs ZIM Live Score: सैमसन 58 रन बनाकर आउट
भारत को पांचवां झटका संजू सैमसन के रूप में लगा। वह 45 गेंदों में 58 रन बनाकर आउट हुए। 40 गेंदों में विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने एक चौका और चार छक्के लगाए। मुजरबानी ने उन्हें मारुमनी के हाथों कैच कराया। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए रिंकू सिंह उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए शिवम दुबे क्रीज पर मौजूद हैं।
05:36 PM, 14-Jul-2024
IND vs ZIM Live Score: रियान पराग 22 रन बनाकर आउट
भारत को चौथा झटका 104 रन के स्कोर पर लगा। मावुटा ने रियान पराग को नगारवा के हाथों कैच कराया। वह 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए शिवम दुबे उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए संजू सैमसन मौजूद हैं। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 113/4 है।
05:24 PM, 14-Jul-2024
IND vs ZIM Live Score: सैमसन-पराग ने संभाली पारी
पावरप्ले में तीन विकेट खो चुकी भारतीय टीम के लिए रियान पराग और संजू सैमसन ने मोर्चा संभाला है। दोनों के बीच पचास से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 95/3 है।
05:03 PM, 14-Jul-2024
IND vs ZIM Live Score: पावरप्ले समाप्त, स्कोर 44/3
भारत के लिए शुरुआती छह ओवर कुछ खास नहीं रहे। पावरप्ले में भारत के तीन बल्लेबाज आउट हो गए। जायसवाल 12, अभिषेक 14 और गिल 13 रन बनाकर आउट हुए। छह ओवर के बाद भारत का स्कोर 44/3 है। फिलहाल क्रीज पर संजू सैमसन और रियान पराग मौजूद हैं।