
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका – फोटो : @ProteasMenCSA
खास बातें
Live Cricket Score Today, India vs South Africa 1st T20 2024: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज का आज से आगाज हो रहा है। पहला मुकाबला डरबन में खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।
लाइव अपडेट
10:09 PM, 08-Nov-2024
IND vs SA Live Score: रिंकू सिंह 11 रन बनाकर आउट
भारत को छठा झटका रिंकू सिंह के रूप में लगा। उन्हें कोएत्जी ने क्सालेन के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ 11 रन बना सके।
09:59 PM, 08-Nov-2024
IND vs SA Live Score: भारत को लगा पांचवां झटका
भारत को पांचवां झटका हार्दिक पांड्या के रूप में लगा। उन्हें कोएत्जी ने यानसेन के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ दो रन बना पाए। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए अक्षर पटेल उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए रिंकू सिंह क्रीज पर मौजूद हैं। 17 ओवर के बाद टीम का स्कोर 182/5 है।
09:54 PM, 08-Nov-2024
IND vs SA Live Score: संजू सैमसन आउट हुए
भारत को चौथा झटका संजू सैमसन के रूप में लगा। उन्हें पीटर ने ट्रिस्टन स्टब्स के हाथों कैच कराया। वह 50 गेंदों में 107 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर पवेलियन लौटे। इस दौरान उन्होंने 214 के स्ट्राइक रेट से सात चौके और 10 छक्के लगाए। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए रिंकू सिंह उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए हार्दिक पांड्या क्रीज पर मौजूद हैं।
09:47 PM, 08-Nov-2024
IND vs SA Live Score: तिलक वर्मा आउट हुए
भारत को तीसरा झटका तिलक वर्मा के रूप में लगा। उन्हें केशव महाराज ने अपना शिकार बनाया। वह तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 33 रन बनाकर आउट हुए। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए हार्दिक पांड्या उतरे हैं।
09:44 PM, 08-Nov-2024
IND vs SA Live Score: 47 गेंदों में संजू सैमसन ने मारा शतक
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने महज 47 गेंदों में शतक जड़ा। यह स्टार खिलाड़ी के करियर का दूसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ शतक लगाया था।
09:37 PM, 08-Nov-2024
IND vs SA Live Score: 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 142/2
13 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और भारत का स्कोर 142/2 हो गया है। संजू सैमसन कहर बरपा रहे हैं और शतक से महज आठ रन दूर हैं। वह 92 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। उनका साथ तिलक वर्मा दे रहे हैं।
09:18 PM, 08-Nov-2024
IND vs SA Live Score: भारत को लगा दूसरा झटका
भारत को दूसरा झटका सूर्यकुमार यादव के रूप में लगा। उन्हें क्रूगर ने अपना शिकार बनाया। वह 17 गेंदों में 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए तिलक वर्मा उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए संजू सैमसन क्रीज पर मौजूद हैं।
09:06 PM, 08-Nov-2024
IND vs SA Live Score: 27 गेंदों में संजू सैमसन ने जड़ा पचासा
संजू सैमसन ने महज 27 गेंदों में अपने करियर का तीसरा अर्धशतक बना डाला। वह जबरदस्त फॉर्म में दिख रहे हैं। उनका साथ सूर्या भी दे रहे हैं। वह 17 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। आठ ओवर के बाद भारत का स्कोर 75/1 है।
08:57 PM, 08-Nov-2024
IND vs SA Live Score: पावरप्ले समाप्त, स्कोर 56/1
पावरप्ले समाप्त हो चुका है। भारत का स्कोर 50 रन के पार पहुंच चुका है। संजू सैमसन 35 और सूर्या 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। छह ओवर के बाद टीम का स्कोर 56/1 है।
08:45 PM, 08-Nov-2024
IND vs SA Live Score: 24 पर भारत ने खोया पहला विकेट
भारत को पहला झटका चौथे ओवर की पहली गेंद पर लगा। गेराल्ड कोएत्जी ने अभिषेक शर्मा को एडेन मार्करम के हाथों कैच कराया। वह सात रन बनाकर पवेलियन लौटे। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए संजू सैमसन मौजूद हैं।