Tuesday, February 25, 2025
Tuesday, February 25, 2025
Home Haryana Haryana Vidhan Sabha Result Live: रुझानों में भाजपा को 48, कांग्रेस को 36, इनेलो को दो सीटें, अनिल विज हुए आगे

Haryana Vidhan Sabha Result Live: रुझानों में भाजपा को 48, कांग्रेस को 36, इनेलो को दो सीटें, अनिल विज हुए आगे

by
0 comment

अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 08 Oct 2024 12:24 PM IST

Haryana Election Result 2024 Live Vote Counting Vidhan Sabha Chunav parinam BJP Vs Congress Eci News in Hindi

Haryana Election – फोटो : अमर उजाला

खास बातें

Haryana Constituency Wise Election Result Live Update: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में हरियाणा में भाजपा ने बढ़त बना रखी है। पहले कांग्रेस ने बढ़त बनाई थी। यहां पढ़ें पल पल का अपडेट…

लाइव अपडेट

12:23 PM, 08-Oct-2024

भाजपा प्रदेश कार्यालय में मिठाई खिलाने का दौर शुरू

12:22 PM, 08-Oct-2024

मतदान केंद्र के बाहर खुशी मानते कांग्रेस के परमवीर के समर्थक

12:19 PM, 08-Oct-2024

नारनौल सीट पर पांच राउंड की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी ओम प्रकाश यादव 6072 वोटों से आगे।
पानीपत शहर सीट पर सातवें राउंड के बाद भाजपा के प्रमोद बी 16177 वोटों से आगे। 
नांगल चौधरी विधानसभा सीट पर पांच राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर अभय सिंह 1400 वोटों से पीछे।
पानीपत की इसराना विधानसभा सीट से भाजपा के कृष्ण लाल पवार 10306 वोटों से आगे।

12:07 PM, 08-Oct-2024

panipat election result 2024: कांग्रेस के भूपेंद्र हुड्डा को बड़ी बढ़त

पंचकूला विधानसभा सीट पर 9वां राउंड पूरा। भाजपा के ज्ञानचंद गुप्ता को 34576 वोट मिले।  कांग्रेस के चंद्रमोहन को 30589 मत मिले। भाजपा ने 3987 मतों की बढ़त बनाई।
हॉट सीट लाडवा से नायब सिंह सैनी 9632 वोटों से सातवें राउंड में कांग्रेस के मेवा सिंह से आगे चल रहे हैं।
रतिया सीट से कांग्रेस प्रत्याशी जरनैल सिंह सात राउंड के बाद 9393 वोटों से आगे।
गढ़ी सांपला किलोई सीट पर आठवें राउंड के बाद कांग्रेस के भूपेंद्र हुड्डा 41077 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा की मंजू हुड्डा काफी पीछे चल रही हैं।
फतेहाबाद विधानसभा सीट पर 9 राउंड के बाद भाजपा 4143 वोटों से आगे चल रही है।
कैथल सीट पर आठ राउंड के बाद कांग्रेस के आदित्य सुरजेवाला 9898 वोटों से आगे।
रतिया में कांग्रेस प्रत्याशी जरनैल सिंह आठ राउंड के बाद 11059 वोटों से आगे।
अटेली सीट पर छह राउंड की गिनती के बाद ठाकुर अतरलाल 5424 वोटों से आगे।

12:05 PM, 08-Oct-2024

Haryana Election 2024 Results: सीएम नायब सिंह सैनी आगे

हॉट सीट लाडवा के छठे राउंड में भाजपा प्रत्याशी एवं कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी 9839 वोटो से कांग्रेस के मेवा सिंह से आगे चल रहे हैं।
सोनीपत की खरखौदा सीट से आठवें राउंड के बाद कांग्रेस 1173 वोटों से आगे। कांग्रेस के जयवीर सिंह को 31942 वोट, भाजपा के पवन खरखौदा को 30769 मिले। कांग्रेस 1173 वोटों से आगे। 
पानीपत शहर सीट पर छठे राउंड के बाद भाजपा के प्रमोद विज 14056 वोटों से आगे। 
थानेसर विधानसभा क्षेत्र में आठवें राउंड में कांग्रेस के अशोक अरोड़ा भाजपा के सुभाष सुधा से 207 वोटों से आगे।

11:59 AM, 08-Oct-2024

Haryana Election Result 2024: रेवाड़ी जिले की तीनों सीटों से भाजपा आगे

कांग्रेस के रामकरण कला को शाहाबाद में सातवें राउंड तक 26675 वोट मिले तो वहीं भाजपा के सुभाष कलसाना को 24046 वोट मिले।
उचाना सीट पर 5वें राउंड में कांग्रेस 4500 वोटों से आगे
सफीदों सीट पर सातवें राउंड के बाद भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है। भाजपा के रामकुमार गौतम ने कांग्रेस के सुभाष गांगोली पर 9892 मतों की लीड ली हुई है।
कैथल सीट से छठे राउंड के बाद कांग्रेस के आदित्य सुरजेवाला 8278 वोट से आगे चल रहे हैं।
जुलाना विधानसभा से सीट पर 11 राउंड के कांग्रेस की विनेश फोगाट 6354 वोटों से आगे चल रही हैं।
सोनीपत की गोहाना सीट पर चौथे राउंड के बाद भाजपा 5815 वोटों से आगे। भाजपा के अरविंद शर्मा को 17519 वोट तो कांग्रेस के जगबीर मलिक को 11704 मत मिले हैं।
सोनीपत की राई विधानसभा सीट पर छठा राउंड पूरा हो गया है। भाजपा से कृष्णा गहलावत 5463 वोट मिले हैं। कांग्रेस के जयभगवान को 3993 मत मिले हैं। भाजपा 1810  वोट से पीछे है।

रेवाड़ी विधानसभा की तीनों सीटों पर भाजपा आगे
कुल राउंड 9 : बावल : 18973 वोटों से आगे 
कुल राउंड 4 : कोसली : 1870 वोटों से आगे
कुल राउंड 5 : रेवाड़ी : 2057 वोटों से आगे

11:54 AM, 08-Oct-2024

Haryana Election 2024 Results: हिसार सीट से सावित्री जिंदल आगे

रेवाड़ी विधानसभा : राउंड 4
कांग्रेस : चिरंजीव राव 3819
भाजपा : लक्ष्मण सिंह 4370
आप: सतीश यादव 833
निर्दलीय : प्रशांत सन्नी 249
आगे : भाजपा 551

रेवाड़ी विधानसभा : राउंड 5
कांग्रेस : चिरंजीव राव 3347
भाजपा : लक्ष्मण सिंह 3085
आप: सतीश यादव 1094
निर्दलीय : प्रशांत सन्नी 500
आगे : कांग्रेस 262

नांगल चौधरी सीट से चार राउंड की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर अभय सिंह यादव 5625 वोटों से आगे चल रहे हैं।
नरवाना विधानसभा सीट पर सात राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी कृष्ण बेदी 3100 वोटों से आगे चल रही है।
पानीपत शहर सीट से भाजपा के प्रमोद विज 11576 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां अब तक पांच राउंड में 48648 वोटों की गिनती हुई है। इनमें से प्रमोद विज को 27911 और कांग्रेस के वरिंदर शाह को 16335 वोट मिले हैं।
हिसार सीट से आठ राउंड के बाद सावित्री जिंदल 6000 वोट से आगे चल रही हैं।
जुलाना सीट से 9 राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट 4449 वोटों से आगे चल रही हैं।
घरौंडा विधानसभा सीट पर 11वां राउंड पूरा हो गया है। 3567 वोटों से भाजपा प्रत्याशी हरविंदर कल्याण आगे चल रहे हैं।
शाहाबाद में सातवें राउंड में कांग्रेस के रामकरण कला 2627 वोटों से आगे

11:44 AM, 08-Oct-2024

gohana election 2024: थानेसर सीट पर सिर्फ 33 वोट का अंतर

घरौंडा विधानसभा सीट पर 10वां राउंड पूरा हो गया है। 4656 वोटों से भाजपा प्रत्याशी हरविंदर कल्याण आगे चल रहे हैं।
कोसली विधानसभा सीट पर चार राउंड के बाद भाजपा अनिल यादव को 3484 वोट मिले हैं। कांग्रेस के जगदीश यादव को 2708 मत प्राप्त हुए हैं। भाजपा को 776 वोटों की बढ़त मिली है। 
भिवानी जिले की तीन सीटों पर भाजपा आगे है। 
भिवानी विधानसभा से भाजपा 15557 मतों से आगे
तोशाम विधानसभा से भाजपा 3135 मतों से
लोहारू विधानसभा से 4567 मतों से भाजपा आगे
बवानी खेड़ा विधानसभा से कांग्रेस 419 मतों से आगे

कुरुक्षेत्र के थानेसर में भाजपा के सुभाष सुधा और कांग्रेस के अशोक अरोड़ा के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। 33 वोटों का अंतर है। 
डबवाली सीट पर कांग्रेस के अमित सिहाग आगे चल रहे हैं। इनेलो के आदित्य चैटाला पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस को 5076 मतों की बढ़त है।

कैथल की पूंडरी विधानसभा सीट पर पांच राउंड के बाद भाजपा आगे। भाजपा के सतपाल जाम्बा को 18579 वोट मिले हैं। कांग्रेस के बसुल्तान जडौला को 11929 वोट मिले हैं। भाजपा के सतपाल जांबा 4595 वोटों से आगे चल रहे हैं।

11:32 AM, 08-Oct-2024

Haryana Election Result Live: कांग्रेस की विनेश फोगाट आगे

जुलाना विधान सभा सीट पर नौ राउंड पूरे हो गए हैं। कांग्रेस की विनेश फोगाट 4437 वोटों से आगे चल रही हैं।
पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के प्रमोद विज 8752 वोटों से आगे हैं। अभी चौथे राउंड में अब तक 38264 वोटों की गिनती हुई है। इनमें से प्रमोद विज को 21993 और कांग्रेस के वरिंदर शाह को 13241 वोट मिले हैं।
सोनीपत की खरखौदा सीट से सातवें राउंड के बाद भाजपा 25 वोटों से आगे है। भाजपा के पवन खरखौदा को 27463 वोट मिले हैं। कांग्रेस के जयवीर सिंह को 27438 वोट मिले हैं। भाजपा 25 वोटों से आगे है।

भिवानी जिले की तीन सीटों पर भाजपा आगे
भिवानी विधानसभा से भाजपा 15557 मतों से आगे
तोशाम विधानसभा से भाजपा 3135 मतों से
लोहारू विधानसभा से 4567 मतों से भाजपाआगे
बवानी खेड़ा विधानसभा से कांग्रेस 3237 मतों से आगे

11:27 AM, 08-Oct-2024

gurgaon election result 2024: केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी पीछे

पिहोवा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी मनदीप भाजपा के जय भगवान शर्मा डीडी से 6000 वोटों से आगे चल रहे हैं।
घरौंडा विधानसभा क्षेत्र से 6669 वोटों से भाजपा प्रत्याशी हरविंदर कल्याण आगे चल रहे हैं।
अटेली सीट पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी और भाजपा प्रत्याशी आरती राव चार राउंड के बाद 6881 वोटों से पीछे है। 
पानीपत ग्रामीण विधानसभा सीट पर पांच राउंड पूरे।
भाजपा के महिपाल ढांडा 8737 वोटों से आगे। यहां पांच में राउंड में अब तक 52441 वोटों की गिनती हुई है। इनमें से महिपाल ढांडा को 23518 वोट मिले हैं। निर्दलीय विजय जैन को 14781 और कांग्रेस के सचिन कुंडू को 12622 वोट मिले हैं।
गुहला में कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र हंस के चार राउंड में आगे चलने के बाद उनके गांव सीवन में जश्न का माहौल शुरू हो गया है।
सोनीपत से बरोदा विधानसभा सीट से चौथा राउंड पूरा। कांग्रेस को बढ़त। कांग्रेस 1893 वोटों से आगे है।
शाहाबाद के पांचवें राउंड तक कांग्रेस के रामकरण काला भाजपा के सुभाष कसाना से 4064 वोटों से आगे हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

You may also like

Leave a Comment

About Us

Welcome to janashakti.news/hi, your trusted source for breaking news, insightful analysis, and captivating stories from around the globe. Whether you’re seeking updates on politics, technology, sports, entertainment, or beyond, we deliver timely and reliable coverage to keep you informed and engaged.

@2024 – All Right Reserved – janashakti.news/hi

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.