अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 19 Jan 2025 07:47 PM IST
दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस एक्शन में है। पुलिस पीड़िता को लेकर सांसद के घर पहुंची। पूछताछ जारी है।

सांसद के घर पीड़िता को लेकर पहुंची पुलिस – फोटो : संवाद
विस्तार
यूपी के सीतापुर में रविवार की शाम सांसद राकेश राठौर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। शहर कोतवाली की पुलिस रविवार देर शाम पीड़िता को सांसद के आवास पर लेकर पहुंची। पुलिस ने पीड़िता से पूरा घटनाक्रम समझा है।
वहीं, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या ने लखनऊ से आकर पीड़िता से मुलाकात की। 15 मिनट तक अकेले हुई बातचीत के बाद वो मीडिया से भी मुखातिब हुईं। प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि लड़की हूं, लड़ सकती हूं का नारा देने वाली प्रियंका गांधी को इस मामले में अब तक कोई ठोस कदम क्यों नहीं लिया।
कांग्रेस की कथनी और करनी दोनों में अंतर
सांसद राकेश राठौर पर महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में केस दर्ज होने के बाद सियासत गर्मा गई। डॉ. प्रियंका मौर्या 24 घंटे बाद सीतापुर पहुंचीं और पीड़िता का घर पहुंचकर हाल जाना। उससे अकेले में बातचीत की। इस दौरान पीड़िता के परिवार के लोग भी मौजूद थे। फिर मीडिया से मुखातिब होकर कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी दोनों में अंतर है।
जल्द कार्रवाई के निर्देश
आधी आबादी को आरक्षण और अन्य सहूलियत का दावा करने करने वाली सांसद प्रियंका गांधी अब तक इस मामले में क्यों चुप है, उन्होंने एक पीड़िता के लिए अपनी पक्ष क्यों नहीं रखा। कहा कि लड़की हूं, लड़ सकती हूं का दावा और नारा दोनों ही खोखला है। बताया कि उन्होंने पुलिस और प्रशासन दोनों को जांच प्रक्रिया में तेजी लाते हुए जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.