अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 31 Jan 2025 12:09 PM IST
Delhi Vidhan Sabha Election Date 2025, Election Commission News Live: यमुना में अमोनिया को लेकर दिल्ली में सियासत तेज हो गई है। दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 के एलान के बाद सियासी सरगर्मी जोरों पर है। सभी सियासी दल चुनाव प्रचार में जोर पूरे जोर शोर से लगे हुए हैं। राजधानी में 5 फरवरी को मतदान होना है और 8 फरवरी को मतगणना होनी है।

चुनाव आयोग को केजरीवाल ने दिया जवाब – फोटो : x/aap
लाइव अपडेट
12:08 PM, 31-Jan-2025
Delhi Chunav 2025: चुनाव आयोग को केजरीवाल के जवाब पर बोले संजय सिंह
आप सांसद संजय सिंह ने कहा, “अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग को दिल्ली में आने वाले पानी में जहर मिलाने की भाजपा की साजिश का पूरा घटनाक्रम बताया है। आयोग ने कहा है कि वह पूरे मामले की तथ्यों के साथ जांच करेगा और फिर कोई निर्णय लेगा।”
12:04 PM, 31-Jan-2025
केजरीवाल ने चुनाव आयोग को दिया जवाब
जहरीले पानी पर अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग को जवाब दिया है।
11:32 AM, 31-Jan-2025
Delhi Election News: राजीव कुमार पर सौरभ भारद्वाज का हमला
दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, “मैं मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार से दो बातें कहना चाहता हूं, उन्हें खुद 7 पीपीएम पानी पीना चाहिए। अगर यह जहरीला नहीं है तो उन्हें 3 दिन तक 7 पीपीएम पानी पीना चाहिए और उन्हें खुद पता चल जाएगा कि यह जहरीला है या नहीं। दिल्ली जल बोर्ड ने अपने पत्र में लिखा, हमारे परीक्षणों से पता चला और यह एक तथ्य है कि हरियाणा से जो पानी दिल्ली आ रहा था, उसमें 5 पीपीएम, 6 पीपीएम, 7 पीपीएम अमोनिया था।”
11:27 AM, 31-Jan-2025
Delhi Election News: चुनाव आयोग पहुंचे अरविंद केजरीवाल
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और अन्य आप नेता भारत चुनाव आयोग पहुंचे।
10:25 AM, 31-Jan-2025
Delhi Election News: वोट के लिए पैसे बांट रही AAP-भाजपा: संदीप दीक्षित
नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा, “उन्होंने (अरविंद केजरीवाल) कहा कि मैंने इतना काम किया है, मैंने तो सिर्फ इतना कहा है कि जो भी बोलिए, रिकॉर्ड के साथ बोलिए। आज दोपहर 3 बजे साफ हो जाएगा कि या तो कांग्रेस सच बोल रही है या फिर आम आदमी पार्टी। भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों ही वोट पाने के लिए पैसे बांट रहे हैं, मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि वे राजनीति में हैं या बाजार में?”
10:19 AM, 31-Jan-2025
Delhi Chunav 2025: यमुना पर सियासत के बीच यह बोले इमरान मसूद
कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने कहा, “राहुल गांधी ने जो कहा, उसमें गलत क्या है? यमुना के पानी के साथ जो खेल चल रहा है, हरियाणा के मुख्यमंत्री जो आचमन करके दिखा रहे हैं वे हिमाचल बॉर्डर पर खड़े होकर आचमन कर रहे हैं। आप यमुना नगर का पानी दिखा रहे हैं, आप सोनीपत का पानी दिखाइए, तभी पता चलेगा कि आपने कुछ किया है या नहीं। जब पानी हिमाचल से हरियाणा और फिर दिल्ली आता है, तब तक वह इतना गंदा हो जाता है कि उसमें डुबकी लगाना नामुमकिन होता है।”
09:45 AM, 31-Jan-2025
Delhi Chunav 2025: 11 बजे चुनाव आयोग जाएंगे अरविंद केजरीवाल
यमुना में जहरीले पानी आने के आरोपों पर जवाब देने आज सुबह 11 बजे अरविंद केजरीवाल खुद जाएंगे। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी भी चुनाव आयोग जाएंगी।
09:11 AM, 31-Jan-2025
Delhi Chunav 2025: तीनों चुनाव आयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर इस पानी को पीकर दिखाएं: केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि चुनाव आयोग को 7 पीपीएम अमोनिया वाले पानी की बोतलें भेज देंगे। तीनों चुनाव आयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर इस पानी को पीकर दिखा दें, तो हम मान जाएंगे कि हमने गलती की है। मुझे यह भी पता है कि ये लोग मुझे दो दिन में जेल में डालेंगे, डाल दें।
09:10 AM, 31-Jan-2025
केजरीवाल ने शाह, राहुल, सचदेवा और सैनी के घर भेजा यमुना का पानी
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अमोनिया युक्त पानी की बोतलें गृहमंत्री अमित शाह, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा व हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के घर भेजने का दावा किया। उन्होंने कहा कि चारों नेता सार्वजनिक तौर पर ये पानी पीकर दिखाएं। भाजपा यमुना के पानी में मिलावट कर जहर बना रही है। सैनी पल्ला जाकर एक घूंट पानी तक नहीं पी सके और दिल्ली के लोगों को यही पानी पिलाना चाहते हैं। मुख्यमंत्री आतिशी ने कई बार उन्हें फोन कर जहरीले पानी को नहीं भेजने को कहा, लेकिन हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कुछ नहीं किया।
09:00 AM, 31-Jan-2025
Delhi Election News Live: पानी पर सियासत तेज… जहरीली युमना वाले बयान पर केजरीवाल ने चुनाव आयोग को दिया जवाब
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज जहरीली यमुना वाले बयान पर जवाब देने चुनाव आयोग जाएंगे। बताया जा रहा है केजरीवाल सुबह 11 बजे चुनाव आयोग जाएंगे। इस दौरान उनके साथ दिल्ली की सीएम आतिशी और पंजाब सीएम भगवंत मान भी होंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.