न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 03 Feb 2025 06:29 PM IST
Delhi Vidhan Sabha Chunav News Live Updates: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अंतिम चरण में है। 3 फरवरी यानी आज शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी राजनीतिक पार्टियों के दिग्गज जोर शोर से प्रचार कर रहे हैं। अब 5 फरवरी को मतदान है और 8 फरवरी को परिणाम सामने आएंगे।

दिल्ली विधानसभा चुनाव – फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
06:28 PM, 03-Feb-2025
‘आम आदमी पार्टी की 55 सीट आ रही हैं’
आम आदमी पार्टी के संयोजक अमित शाह ने कहा, ‘मेरे अनुमान के मुताबिक, आम आदमी पार्टी की 55 सीट आ रही हैं, लेकिन अगर सभी वोट करने जाएं और अपने घर के पुरुषों को भी आम आदमी पार्टी को वोट देने के लिए समझाएं तो 60 से ज्यादा भी आ सकती हैं।’
05:47 PM, 03-Feb-2025
पांच और आठ फरवरी को सुबह चार से शुरू होगी मेट्रो सेवा
दिल्ली में विधानसभा चुनाव के दिन 5 फरवरी बुधवार और मतगणना के दिन 8 फरवरी शनिवार को सभी लाइनों पर दिल्ली मेट्रो ट्रेन सेवाएं अपने टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 4:00 बजे शुरू होंगी, ताकि चुनाव ड्यूटी के लिए तैनात कर्मचारी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। सुबह 6:00 बजे तक सभी लाइनों पर 30 मिनट के अंतराल पर ट्रेनें चलेंगी। सुबह 6:00 बजे के बाद पूरे दिन नियमित मेट्रो ट्रेन सेवाएं चलेंगी।
#DelhiMetro #MetroRevolutionInIndia pic.twitter.com/RnJ9bsB8Nt
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) February 3, 2025
05:07 PM, 03-Feb-2025
चुनावी प्रचार थमा
दिल्ली में राजनीतिक पार्टियों की कई दिन से चल रही तमाम रैलियों और जनसभाओं के बाद तीन फरवरी शाम पांच चुनावी प्रचार थम गया। पांच फरवरी को मतदान होगा और आठ फरवरी को नतीजे आएंगे।
04:50 PM, 03-Feb-2025
‘जनता काम की नीति चाहती है, गुंडागर्दी नहीं’
दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार आतिशी ने कहा, “कालकाजी के लोगों का उत्साह दिखाता है कि वे काम की नीति चाहते हैं, गुंडागर्दी नहीं। 5 फरवरी को जनता झाड़ू का बटन दबाएगी और काम करने वालों को चुनेगी।”
04:15 PM, 03-Feb-2025
50 हजार गज का शीशमहल बना लिया
शाह ने कहा, ‘अन्ना हजारे के आंदोलन के दौरान इन्होंने केजरीवाल ने कहा था कि हम राजनीतिक पार्टी नहीं बनाएंगे, लेकिन इन्होंने पार्टी बनाई। इन्होंने कहा था कि हम गाड़ी नहीं लेंगे, लेकिन गाड़ी ली। इन्होंने कहा था कि सिक्योरिटी नहीं लेंगे, लेकिन सिक्योरिटी ली। इन्होंने कहा था कि बंगला नहीं लेंगे, लेकिन इन्होंने अपने लिए 52 करोड़ रुपये का 50 हजार गज का शीशमहल बना लिया।’
04:13 PM, 03-Feb-2025
केजरीवाल ने घोटालों की बाढ़ ला दी- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “अरविंद केजरीवाल ने घोटालों की बाढ़ ला दी है। हजारों करोड़ रुपये का शराब घोटाला किया गया और मंदिरों, स्कूलों और गुरुद्वारों के पास शराब की दुकानें खोली गईं। 28,400 करोड़ रुपये का जल बोर्ड घोटाला, 4,500 रुपये का घोटाला, डीटीसी बस घोटाला, 1300 करोड़ का क्लासरूम घोटाला, 571 करोड़ का सीसीटीवी घोटाला और 65000 का फर्जी टेस्ट घोटाला भ्रष्टाचार, स्वयं भ्रष्टाचार का अवतार बन गया। शराब घोटाले में बड़े मियां और छोटे मियां दोनों जेल चले गये।’
03:53 PM, 03-Feb-2025
‘अरविंद केजरीवाल महिलाओं से इतना डरते क्यों?’
राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा, ‘अरविंद केजरीवाल महिलाओं से इतना डरते क्यों हैं? आज हजारों की तादाद में पूर्वांचली महिलाएं उनसे मिलने आई थी और कहने आई थी कि बाहर आइए, हम यमुना का पानी लेकर आए हैं। यमुना नदी का पानी जब हम लेकर आए, जो इस समय बिल्कुल दूषित है तो अरविंद केजरीवाल अपने घर में छिपकर बैठ गए। उन्हें बाहर आना चाहिए था और वह पानी पीना चाहिए था। डुबकी लगाना तो दूर वे बाहर तक नहीं आएं, अरविंद केजरीवाल डरते क्यों हैं?’
#WATCH दिल्ली: राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा, “अरविंद केजरीवाल महिलाओं से इतना डरते क्यों हैं? आज हजारों की तादाद में पूर्वांचली महिलाएं उनसे मिलने आई थीं और कहने आई थीं कि बाहर आइए, हम यमुना का पानी लेकर आए हैं… यमुना नदी का पानी जब हम लेकर आए, जो इस समय बिल्कुल दूषित… https://t.co/sInlaFbjQk pic.twitter.com/tT0VXarhHh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 3, 2025
03:50 PM, 03-Feb-2025
‘अरविंद केजरीवाल झूठ बोलने की मशीन हैं’
दिल्ली की बुराड़ी विधानसभा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, ‘आप ने 10 साल में अपनी नाकामियों को छुपाया है और कुछ काम नहीं किया है। अरविंद केजरीवाल झूठ बोलने की मशीन हैं, इन्होंने सिवाया झूठ और लोगों को गुमराह करने के अलावा 10 साल में कुछ नहीं किया।’
#WATCH दिल्ली की बुराड़ी विधानसभा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, “AAP ने 10 साल में अपनी नाकामियों को छुपाया है और कुछ काम नहीं किया है। अरविंद केजरीवाल झूठ बोलने की मशीन है इन्होंने सिवाया झूठ और लोगों को… pic.twitter.com/L8k1SUXFZk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 3, 2025
03:02 PM, 03-Feb-2025
बुराड़ी में जेपी नड्डा ने केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा
दिल्ली की बुराड़ी विधानसभा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आप ने 10 साल में अपनी नाकामियों को छुपाया है। कुछ काम नहीं किया है। केजरीवाल झूठ बोलने की मशीन हैं। इन्होंने सिवाया झूठ और लोगों को गुमराह करने के अलावा आज तक कुछ नहीं किया।
#WATCH दिल्ली की बुराड़ी विधानसभा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, “AAP ने 10 साल में अपनी नाकामियों को छुपाया है और कुछ काम नहीं किया है। अरविंद केजरीवाल झूठ बोलने की मशीन है इन्होंने सिवाया झूठ और लोगों को… pic.twitter.com/L8k1SUXFZk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 3, 2025
02:43 PM, 03-Feb-2025
दिल्ली पुलिस ने आप सांसद स्वाति मालीवाल को हिरासत में लिया
दिल्ली पुलिस ने राज्यसभा से आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल को हिरासत में ले लिया है। यमुना नदी से पानी लेकर मालीवाल कुछ महिलाओं के साथ अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची थीं।
#WATCH दिल्ली पुलिस ने राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल को हिरासत में ले लिया, जो पूर्वांचल की महिलाओं के एक समूह के साथ यमुना नदी से एकत्र किए गए पानी के साथ AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची थीं। https://t.co/sInlaFbjQk pic.twitter.com/CV1SwGROj4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 3, 2025
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.