अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 19 Feb 2025 07:14 PM IST
CM Face of BJP in Delhi Announcement News Live: 20 फरवरी को शाम 4.30 बजे दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण होना था। लेकिन अब यह कार्यक्रम 20 फरवरी को ही सुबह करीब 11.00 बजे शुरू होगा। उपराज्यपाल वीके सक्सेना दोपहर 12.35 बजे नए मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल को शपथ दिलाएंगे।

प्रवेश वर्मा – फोटो : एएनआई
लाइव अपडेट
07:08 PM, 19-Feb-2025
पार्टी कार्यालय पहुंचे विंदर सिंह नेगी
भाजपा के नवनिर्वाचित नेता रविंदर सिंह नेगी विधायक दल की बैठक के लिए पार्टी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन जो भी निर्णय लेगा, हम उसका पालन करेंगे।
07:05 PM, 19-Feb-2025
विधायक दल की बैठक के लिए पहुंचे सतीश उपाध्याय
भाजपा विधायक सतीश उपाध्याय विधायक दल की बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली भाजपा कार्यालय पहुंचे।
06:57 PM, 19-Feb-2025
विधायक दल की बैठक के लिए पहुंचे प्रवेश वर्मा
दिल्ली भाजपा विधायक प्रवेश वर्मा मुख्यमंत्री चुनने के लिए विधायक दल की बैठक में भाग लेने के लिए पार्टी कार्यालय पहुंचे।
06:40 PM, 19-Feb-2025
थोड़ी देर में भाजपा कार्याल में विधायक दल की बैठक
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा पूर्व केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद एवं राष्ट्रीय मंत्री ओपी धनकड़ को भाजपा विधायक दल नेता के चुनाव के लिए केन्द्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त करने का स्वागत किया है। सचदेवा ने कहा है की 19 फरवरी को शाम 7 बजे दिल्ली भाजपा विधायक दल की बैठक 14 पंत मार्ग स्थित प्रदेश कार्यालय पर होगी जिसमें केन्द्रीय पर्यवेक्षकों की उपस्थिती में विधायक दल के नेता का चुनाव होगा।
06:32 PM, 19-Feb-2025
दोनों पर्यवेक्षक पहुंचे
दिल्ली विधायक दल का नेता चुनने के लिए भाजपा नेता और पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद और ओम प्रकाश धनखड़ दिल्ली भाजपा कार्यालय के लिए रवाना हुए।
06:31 PM, 19-Feb-2025
भाजपा कार्यालय में विधायकों का आना शुरू
दिल्ली में आज विधायक दल के नेता का चुनाव किया जाएगा। जो कल दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। मोती नगर से भाजपा के विजयी उम्मीदवार हरीश खुराना ने कहा कि डबल इंजन की सरकार दिल्ली में कामकाज शुरू करने वाली है। अगले घंटे के अंदर दिल्ली को मुख्यमंत्री मिलने वाला है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार कल से काम करना शुरू कर देगी।
05:40 PM, 19-Feb-2025
ढोल नगाड़े बज रहे भाजपा कार्यालय के बाहर
दिल्ली में भाजपा कार्यालय के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी जोश है और ढोल नगाड़े बज रहे हैं। आज भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह कल यानी 20 फरवरी को होगा।
04:47 PM, 19-Feb-2025
1-2 घंटे का इंतजार करें: भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम
भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम ने दिल्ली के मुख्यमंत्री चेहरे पर कहा कि विधायक आपस में निर्णय करेंगे। विधायक दल का जो निर्णय होगा। उस पर संसदीय दल मुहर लगाएगा। अभी 1-2 घंटे का इंतजार और करना है।
04:35 PM, 19-Feb-2025
New Cm Of Delhi: भाजपा नेता अजय आलोक बोले- शपक्ष ग्रहण के साथ कल दिल्ली नए युग में प्रवेश करेगी
भाजपा नेता अजय आलोक ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और नए मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह पर कहा, “दिल्ली कल एक नई सुबह के साथ नए युग में प्रवेश करेगी और भाजपा नए चेहरे, नए तेवर को लेकर एक प्रण के साथ दिल्ली में सरकार बनाएगी और दिल्ली को सही मायनों में भारत की राजधानी के रूप में विकसित किया जाएगा।”
#WATCH | दिल्ली: भाजपा नेता अजय आलोक ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और नए मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह पर कहा, “दिल्ली कल एक नई सुबह के साथ नए युग में प्रवेश करेगी और भाजपा नए चेहरे, नए तेवर को लेकर एक प्रण के साथ दिल्ली में सरकार बनाएगी और दिल्ली को सही मायनों में भारत की राजधानी के… pic.twitter.com/CGJKgfBwGm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 19, 2025
03:55 PM, 19-Feb-2025
Cm Of Delhi: भाजपा सांसद दीपक प्रकाश बोले- कल दिल्ली में सूर्योदय होने जा रहा
भाजपा सांसद दीपक प्रकाश ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और नए मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह पर कहा, ‘दिल्ली में कल सूर्योदय होने जा रहा है। विकास अब जमीनी सतह पर होगा… कल पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में दिल्ली में एक नई सरकार का गठन होगा… कल का आयोजन वास्तव में एक ऐतिहासिक आयोजन है। 27 साल बाद भाजपा की सरकार (दिल्ली में) शपथ लेगी… कल कुशासन के अंत के साथ सुशासन का प्रारंभ होगा।’
#WATCH | दिल्ली: भाजपा सांसद दीपक प्रकाश ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और नए मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह पर कहा, “दिल्ली में कल सूर्योदय होने जा रहा है। विकास अब जमीनी सतह पर होगा… कल पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में दिल्ली में एक नई सरकार का गठन होगा…… pic.twitter.com/AeBgGNYrqn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 19, 2025
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.