लखनऊ के आशियाना इलाके में साइबर जालसाजों ने 74 साल के बुजुर्ग अपना शिकार बनाया। बुजुर्ग बैंक ऑफ इंडिया के रिटायर्ड मैनेजर हैं। साइबर जालसाजों ने सोशल मीडिया पर लड़की की नाम की आईडी से उनसे दोस्ती की। इसके बाद वीडियो कॉल के जरिए उनका वीडियो बना लिया।
.
जानकारी के मुताबिक सेक्टर-एल आशियाना के रहने वाले निरंजन कुमार गौतम मार्च 2010 में बैंक ऑफ़ बड़ौदा से रिटायर हुए हैं। निरंजन ने पुलिस के पास साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने षड्यंत्र करके उनके साथ साइबर जालसाजी कर दी।
फेसबुक के जरिए एक लड़की की आईडी बनाकर उनसे दोस्ती की। कुछ दिन बात करने के बाद वीडियो कॉल पर न्यूड होकर उनके सामने आई। इसके बाद दो तीन वीडियो भी बना ली। फिर कुछ दिन बाद एक मोबाइल से धमकी मिलने लगी। इस दौरान उनसे दो बार में 31 हजार और 10 हजार 500 की ठगी कर ली।
निरंजन का कहना है कि लड़की को सिर्फ फेसबुक ऐप के जरिए जानते हैं। उससे न तो कभी मिले हैं, न ही देखा है। ट्रैप में फंसाने के बाद जालसाज उन पर लगातार पैसे देने का दबाव बना रहे हैं और ब्लैकमेल कर रहे हैं। निरंजन हार्ट के मरीज हैं। डायबिटीज और बीपी से भी परेशान हैं, चलने में भी काफी असर्मथ हैं।
उनकी पत्नी का देहांत अप्रैल 2010 में कैंसर से देहांत हो गया था। तब से वह अपने बेटे के साथ अकेले ही रहते हैं। बेटे का दिमागी संतुलन बहुत ज्यादा ठीक नहीं है। फिलहाल पुलिस केस दर्ज करके मामले की जांच कर रही है।