बड़ी बहन की बेटी के शादी समारोह में हिस्सा लेने आई फरीदाबाद की महिला के साथ एक बुजुर्ग के कई बार छेड़खानी की। आरोपी बुजुर्ग पीड़िता की बड़ी बहन का जेठ है। महिला ने जब छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपी ने पीड़िता और उसके बेटों के साथ मारपीट भी की। महिला
.
पुलिस को दी शिकायत में फरीदाबाद निवासी महिला ने बताया कि नोएडा में रहने वाली उसकी बड़ी बहन की बेटी की बीते दिनों शादी थी। शादी में हिस्सा लेने के लिए वह नोएडा स्थित अपनी बहन के घर आई थी। महिला का आरोप है कि जब शादी की रस्म निभाई जा रही थी तभी बहन के जेठ घनश्याम सिंह ने आंख मारी और गलत हरकत की। महिला ने घनश्याम की हरकतों को नजर अंदाज कर दिया। आगे भी उसकी गंदी हरकतें जारी रहीं। महिला बार-बार नजर अंदाज करती रही पर आरोपी घनश्याम नहीं माना।
आरोपी की बेटी को बताया किया नजर अंदाज
अगले दिन हल्दी कार्यक्रम के दौरान भी आरोपी ने हद पार कर दी। हल्दी लगाने के दौरान घनश्याम महिला के पास आकर खड़े हो गए और पीछे मुड़ने पर महिला को गलत तरीके से छुआ। महिला के शरीर के निजी हिस्से को गलत तरीके से जानबूझकर कई बार छुआ गया। इससे महिला घबरा गई और भागकर कमरे में चली गई। इसके बाद शाम को डीजे बजने के दौरान भी आरोपी ने हरकतें की। तंग आकर महिला ने आरोपी की बेटी और अन्य लोगों को उसकी हरकतें के बारे में बताया। उन्होंने शादी होने के बाद बात करने को बोला।
महिला ने आरोपी को मारा थप्पड़
शिकायतकर्ता महिला शादी के अगले दिन घर आने की तैयारी करने लगी। महिला अपने बच्चों के साथ सीढ़ियों पर खड़े होकर बात कर रही थी। इस दौरान आरोपी ने आंख मारते हुए फिर से छेड़छाड़ का प्रयास किया तो महिला ने आरोपी को थप्पड़ जड़ दिया। इस दौरान बीच में आए महिला के बच्चों को आरोपी ने पीटा। काफी देर तक आरोपी हंगामा करता रहा और पुलिस से शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। महिला का कहना है कि घटना के बाद से वह आहत है और सदमे से निकल नहीं पा रही है।