हाय रे महंगाई: अनाज, तेल, सब्जी सब महंगे; खाना-पीना मुहाल, निजात के लिए अपना खर्चा काटने को मजबूर आम आदमी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 15 Nov 2024 07:32 PM IST
देश में आम आदमी का बढ़ती कीमतों के कारण बुरा हाल है। लोगों को अपने जरूरत की चीजों को जुटाने के लिए संघर्ष करना पड़ रा है। बढ़ती कीमतें घर की रसोई से लेकर बड़ी-बड़ी कंपनियों को भी कैसे प्रभावित कर रही हैं। लोग खर्चा काटने के लिए अपनी आदतें बदलने को मजबूर हो रहे हैं। आइए जानते हैं पूरी कहानी।

महंगाई का असर – फोटो : amarujala.com
विस्तार
देश का आम आदमी महंगाई की मार से दयनीय स्थिति में है। प्याज, टमाटर और लहसुन से लेकर खाने के तेल तक की कीमतें आसमान छू रही हैं। लोगों की रसोई का बजट बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। हाल ही में आए खुदरा और थोक महंगाई के आंकड़े पूरी कहानी बयां कर रहे हैं। खुदरा महंगाई दर 14 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया, वहीं थोक महंगाई दर भी चार महीने के शीर्ष पर है। बीते एक महीने में खाद्य तेल की कीमतें 8 फीसदी तक उछली हैं। महंगाई का आलम ये है कि लोग अब अपने खान-पान के तौर-तरीके बदलने को मजबूर हैं।
हाल के महीनों में कीमतें कितनी बढ़ीं हैं? आम आदमी खासकर मध्यम वर्ग, जिन्हें सरकार की ओर से मुफ्त अनाज भी नसीब नहीं है उसपर इसका क्या असर पड़ रहा है? बढ़ती कीमतें घर की रसोई से लेकर बड़ी-बड़ी कंपनियों को भी कैसे प्रभावित कर रही हैं, आइए जानते हैं पूरी कहानी।