संतकबीरनगर में शारदीय नवरात्र पर्व पूरे जिले में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के मेंहदावल विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय नौधरी पर बच्चों ने मां दुर्गा की झांकी का मंचन किया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत इस झांकी ने लोगों का मन मोह लिया।
.

आयोजन हमारे उद्देश्य पूर्ति में भी सहायक है
जिले के मेंहदावल विकास खंड के बीईओ ज्ञानचंद्र मिश्र ने कहा कि देश की सांस्कृतिक विरासत को परखने का पुनीत एवं प्रशंसनीय कार्य है। यह देश की अस्मिता एवं स्वाभिमान हेतु परम आवश्यक है। जो देश अपनी संस्कृति व संस्कारों की रक्षा नहीं कर पाता है, वह इतिहास नहीं रच पता है।
उन्होंने सभी को इससे प्रेरणा लेने की बात कही। उन्होंने कहा विद्यालय में यह आयोजन हमारे उद्देश्य पूर्ति में भी सहायक है। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका प्रतिभा सिंह, सृष्टि पाठक व अलंकृता पाठक समेत कई लोग मौजूद रहे।