भोपाल के छोटा तालाब में जल संवर्धन के लिए शुरू नमामि गंगे अभियान में सहभागिता करते सीएम मोहन यादव। साथ हैं मंत्री विश्वास सारंग व अन्य।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में नमामि गंगे अभियान के अंतर्गत जल स्त्रोतों के जीर्णोद्धार का काम गंगा दशहरा के बाद भी चलता रहेगा। स्थानीय निकाय इसे अपने स्तर पर संचालित करेंगे। साथ ही, प्रदेश में वाटर स्पोर्ट्स की गतिविधियों को भी प्
.
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान में अपने आसपास के जल स्रोतों के संरक्षण और साफ सफाई के साथ-साथ इन स्थानों पर पौधरोपण को प्रोत्साहित किया जाए। अभियान अवधि में 5 करोड़ 50 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य है। जन भागीदारी से पौधे लगाए जाएंगे। जल गंगा संवर्धन अभियान गंगा दशहरा के बाद भी जारी रहेगा। सभी स्थानीय निकाय अपने-अपने स्तर पर गतिविधियां संचालित करेंगे।
मुख्यमंत्री ने भोपाल में छोटे तालाब की साफ सफाई के लिए नगर निगम द्वारा जन भागीदारी अभियान की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में वॉटर स्पोर्ट्स को प्रोत्साहित किया जाएगा। भोपाल के साथ-साथ इंदौर और उज्जैन में भी वॉटर स्पोर्ट्स की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। अगले ओलंपिक में पदक लाना हमारा लक्ष्य होगा।
वीडी बोले- पन्ना में 100 से भी ज्यादा पुराने तालाबों का होगा गहरीकरण
उधर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने गुरुवार को पन्ना में जल संरक्षण के लिए तालाबों के गहरीकरण और सौंदर्यीकरण में भागीदारी की। यहां श्रमदान करते हुए शर्मा ने कहा कि आज पन्ना में तालाबों के गहरीकरण का शुभारंभ पार्टी कार्यालय के पास बने तालाब से किया गया है। आने वाले दिनों में पन्ना में 100 से भी ज्यादा पुराने तालाबों का गहरीकरण और सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
वीडी शर्मा ने कहा कि नगर पालिका, जनता के साथ-साथ पार्टी के कार्यकर्ता और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग तालाबों का गहरीकरण और सौंदर्यीकरण मिलजुलकर करेंगे, ताकि पानी की कमी यहां नहीं रह सके। शर्मा ने कहा कि इस दिशा में अब चाहे पौधरोपण की बात हो या तालाबों के गहरीकरण की, काम तेजी से किया जाएगा। शर्मा ने कहा कि तालाब के गहरीकरण में महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में श्रमदान करके इसमें अपनी भागीदारी निभाई है। कई सालों पहले यहां के लोगों ने जो तालाब बनाए थे, उसके चलते हमे परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।