यातायात पुलिस ने नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों और सड़कों के किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। यातायात नियम का पालन न करने वाले 52 वाहन चालकों से 63,500 रुपए शमन शुल्क की कार्रवाई की गई।
.
प्रभारी यातायात अमरेश कुमार ने कहा कि हर दशा में यातायात नियमों का पालन जरूर करें, जिससे होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में भारी कमी लाई जा सके। एसपी प्राची सिंह के आदेश के अनुपालन के क्रम में एएसपी सिद्धार्थ के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी यातायात अरुणकांत सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात अमरेश कुमार और टीम ने जागरूक किया।
लोगों को किया गया जागरूक
सनई चौराहा, साड़ी तिराहा, पेट्रोल पम्प तिराहा, हैड्रिल तिराहा और अन्य स्थानों पर पीए सिस्टम से आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही साथ सड़कों के किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटवाया गया। 4 वाहनों पर प्रेशर हॉर्न उपयोग करने और 2 चार पहिया वाहनों मे लगे काली फिल्म हटवाने के साथ कुल 52 वाहनों का चालान करते हुए 63,500 रुपए शमन शुल्क की कार्रवाई की गई। साथ ही साथ प्रत्येक दशा मे यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया, जिससे होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में भारी कमी लाई जा सके।

सिद्धार्थनगर में यातायात पुलिस ने अभियान चलाया।

सिद्धार्थनगर में यातायात पुलिस ने अभियान चलाया।

सिद्धार्थनगर में यातायात पुलिस ने अभियान चलाया।

सिद्धार्थनगर में यातायात पुलिस ने अभियान चलाया।