Tuesday, February 25, 2025
Tuesday, February 25, 2025
Home VIDEO संयुक्त संचालक बोले-टच ही तो किया, इसमें होता क्या है:आपबीती बताने पहुंची महिलाकर्मी को जवाब; दफ्तर के प्यून पर भी VIDEO बनाने के आरोप

संयुक्त संचालक बोले-टच ही तो किया, इसमें होता क्या है:आपबीती बताने पहुंची महिलाकर्मी को जवाब; दफ्तर के प्यून पर भी VIDEO बनाने के आरोप

by
0 comment

.

भोपाल के कृषि विभाग में कार्यरत सहायक संचालक मनोज चौधरी के खिलाफ सहकर्मी ने छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। दफ्तर में काम करने वाली महिला जब आपबीती बताने संयुक्त संचालक के पास पहुंची तो उन्होंने कोई एक्शन नहीं लिया। इसके बाद महिला ने कोहेफिजा थाने में शुक्रवार को केस दर्ज कराया है।

दैनिक भास्कर से पीड़ित महिला के पति ने बात की। उन्होंने आरोपी सहायक संचालक की करतूत बताई। दफ्तर में काम करने वाले प्यून पर भी गंभीर आरोप लगाए। इधर, आरोपों पर संयुक्त संचालक कृषि भोपाल बीएल बिलैया से संपर्क करने की कोशिश की। उन्होंने फोन नहीं उठाया और मैसेज का भी जवाब नहीं दिया। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…

पहले महिला आयोग में कर चुके हैं शिकायत।

पहले महिला आयोग में कर चुके हैं शिकायत।

प्यून महिलाओं के बनाते हैं वीडियो

महिला के पति ने कहा कि मनोज चौधरी ने कार्यालय में प्यून लोगों को वीडियो बनाने के लिए बिठाकर रखा है। वो महिलाओं के अश्लील और आपत्तिजनक वीडियो बनाते हैं। महिलाओं का खाना खाते, पानी पीते, झुकते, उठते वीडियो बनाते हैं। इनका काम यही है। हर महिला के फोटो खींच लेते हैं। इनको महिलाओं के फोटो खींचने की क्या आवश्यकता है। ये इनका क्या करते हैं पता नहीं, लेकिन काफी समय से करते आ रहे हैं।

भोपाल की कोहेफिजा थाना पुलिस ने महिला कर्मचारी की शिकायत पर सहायक संचालक कृषि मनोज चौधरी पर धारा 74, 75 और 78 में मामला दर्ज किया है।

भोपाल की कोहेफिजा थाना पुलिस ने महिला कर्मचारी की शिकायत पर सहायक संचालक कृषि मनोज चौधरी पर धारा 74, 75 और 78 में मामला दर्ज किया है।

पत्नी को 3 साल से परेशान कर रहा सहायक संचालक

महिला के पति ने बताया कि कृषि विभाग में सहायक संचालक मनोज चौधरी 3 साल से मेरी पत्नी के पीछे पड़ा हुआ था। वह लगातार परेशान और टॉर्चर कर रहा था। 8 नवंबर को दोपहर एक बजे मेरी वाइफ सीढ़ियों से उतरकर ट्रेजरी जा रही थी। उसी समय ये (मनोज चौधरी) चढ़कर ऊपर जा रहा था।

इसी दौरान उसने मेरी पत्नी का हाथ पकड़ लिया। वह अश्लील हरकत करने की कोशिश करना चाह रहा था। तभी मेरी पत्नी ने उन्हें धक्का दिया और नीचे उतर गई। वहां सीधे 100 डायल पर कॉल लगाकर पुलिस बुला ली। उसके बाद पत्नी ने पूरी घटना की जानकारी मुझे दी।

यह पहली बार नहीं है। पिछले तीन वर्षों से मनोज चौधरी ऐसी हरकतें करता आ रहा है। जिसकी शिकायत हमने महिला आयोग में भी की है। साथ ही उनके डिपार्टमेंट के वरिष्ठ अधिकारियों को भी की है। विभाग के संचालक को भी की है। लेकिन कोई भी अधिकारी संज्ञान लेने के लिए तैयार नहीं है।

मैं पिछले 8 महीने से संयुक्त संचालक बीएल बिलैया जी से मिलने के लिए समय मांग रहा हूं, लेकिन एक आम आदमी से मिलने के लिए उनके पास समय नहीं है। न उनके पास है न एडिशनल डायरेक्टर के पास है।

कृषि विभाग में सहायक संचालक मनोज चौधरी पर पहले भी छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं।

कृषि विभाग में सहायक संचालक मनोज चौधरी पर पहले भी छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं।

पहले माफी मांग चुके है मनोज चौधरी

मेरी वाइफ 10-12 साल से नौकरी कर रही है। 12 फरवरी 2024 को मनोज चौधरी ने ये हरकत की थी। जिसके बाद इनके विभाग के अन्य अधिकारी केएल साहू, नितिन कुशवाहा आदि आए थे। इन्होंने माफी मांगी। हमसे कहा कि हमें माफ कर दीजिए। आगे से ऐसी गलती नहीं होगी। हमने दया दृष्टि दिखाते हुए और फैमिली को ध्यान में रखते हुए माफ कर दिया था।

इसके बाद भी उसकी हरकतें बंद नहीं हुई। इस बारे में अन्य महिला कर्मचारियों ने भी मनोज की शिकायत भी की है। नीचे कमिश्नर ऑफिस है, वहां पर एक अन्य महिला ने भी शिकायत की है और 38 पन्नों का एक आवेदन दिया है। उस पर भी इन लोगों ने कोई संज्ञान नहीं लिया है। पूर्व में भी मनोज के खिलाफ कई महिलाएं शिकायत कर चुकी है। पर डिपार्टमेंट संज्ञान नहीं लेता है। पूरा डिपार्टमेंट बीएल बलैया चला रहे हैं। वो अधिकारी संघ के अध्यक्ष हैं। वो किसी भी अधिकारी के ऊपर आंच नहीं आने देते।

कोहेफिजा थाना प्रभारी बृजेंद्र मर्सकोले ने बताया…

QuoteImage

सेक्शुअल हैरेसमेंट का केस दर्ज हुआ है। फरियादी से कथन लिए गए हैं। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

QuoteImage

मामले से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें-

अफसर ने महिला कर्मचारी से की गंदी हरकत

भोपाल में कृषि विभाग के सहायक संचालक मनोज चौधरी पर एक महिला कर्मचारी ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि अधिकारी ने उसे बैड टच किया। महिला की शिकायत पर कोहेफिजा थाना पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी अधिकारी के खिलाफ सेक्शुअल हैरेसमेंट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

You Might Be Interested In

You may also like

Leave a Comment

About Us

Welcome to janashakti.news/hi, your trusted source for breaking news, insightful analysis, and captivating stories from around the globe. Whether you’re seeking updates on politics, technology, sports, entertainment, or beyond, we deliver timely and reliable coverage to keep you informed and engaged.

@2024 – All Right Reserved – janashakti.news/hi

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.