Saturday, February 22, 2025
Saturday, February 22, 2025
Home इंडिया शीतलहर की चपेट में आया उत्तर भारत! कश्मीर में माइनस में पहुंचा पारा, ओडिशा में 10 डिग्री, जानें दिल्ली-NCR और यूपी-बिहार का हाल

शीतलहर की चपेट में आया उत्तर भारत! कश्मीर में माइनस में पहुंचा पारा, ओडिशा में 10 डिग्री, जानें दिल्ली-NCR और यूपी-बिहार का हाल

by
0 comment

हिंदी न्यूज़न्यूज़इंडियाशीतलहर की चपेट में आया उत्तर भारत! कश्मीर में माइनस में पहुंचा पारा, ओडिशा में 10 डिग्री, जानें दिल्ली-NCR और यूपी-बिहार का हाल

शीतलहर की चपेट में आया उत्तर भारत! कश्मीर में माइनस में पहुंचा पारा, ओडिशा में 10 डिग्री, जानें दिल्ली-NCR और यूपी-बिहार का हाल

16 december Weather Update : मौसम विभाग ने देश के कई इलाकों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है. कई स्थान तो ऐसे हैं, जहां पर तापमान 5 डिग्री के नीचे पहुंच गया है.

By : पीटीआई- भाषा | Edited By: Nidhi Vinodiya | Updated at : 16 Dec 2024 11:49 PM (IST)

16 december Weather Update: हर गुजरते दिन के साथ ठंडक बढ़ती जा रही है. राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली जैसे उत्तरी राज्य सोमवार को शीतलहर की चपेट में रहे. जम्मू कश्मीर में जहां तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया, वहीं पूर्वी राज्य ओडिशा के कुछ हिस्सों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया. कश्मीर में भीषण शीतलहर जारी रही और न्यूनतम तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे रहा. 

घाटी का सबसे ठंडा स्थान पंपोर नगर के बाहरी इलाके में स्थित कोनीबल रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम में तापमान शून्य से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि श्रीनगर शहर में तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने 26 दिसंबर तक केंद्र शासित प्रदेश में मौसम के मुख्य रूप से शुष्क रहने तथा 21-22 दिसंबर की रात को घाटी के ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना जताई है. 

ठंड की चपेट में पंजाब और हरियाणा

पंजाब और हरियाणा भी कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं. फरीदकोट और हिसार में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंजाब और हरियाणा राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में सोमवार को तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य सीमा से तीन डिग्री अधिक है. लुधियाना और पटियाला में भी कड़ाके की ठंड की चपेट में रहे और वहां न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.6 डिग्री और 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. गुरदासपुर और बठिंडा में भी रात में ठंड रही और वहां तापमान क्रमश: 3 डिग्री और 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

कहां कितना तापमान?

हरियाणा के गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री जबकि रोहतक में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश में भी शीतलहर की स्थिति देखी गई क्योंकि मौसम विभाग ने ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर के निचले पहाड़ी और मैदानी इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर कड़ाके की ठंड का ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया. आदिवासी जिले लाहौल और स्पीति का ताबो रात में सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 10.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. राज्य की राजधानी शिमला लगातार दूसरी रात सबसे गर्म रही, जहां न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस अधिक था. 

राजस्थान के चूरू में 1.5 पहुंचा पारा

‘पहाड़ों की रानी’ में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 2017 के बाद से दिसंबर महीने का दूसरा सबसे अधिक तापमान है जब अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस था. कुफरी और नारकंडा में न्यूनतम तापमान क्रमशः 10.5 डिग्री सेल्सियस और 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, ऊना में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. राजस्थान के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जहां सीकर जिले के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. चूरू में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अलवर में 2.2 डिग्री, सीकर में 2.5 डिग्री, संगरिया और पिलानी में 2.7 डिग्री, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ में 3.7 डिग्री, सिरोही में 4.9 डिग्री और गंगानगर में 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

जम गई बर्फ की पतली परत

विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान कड़ाके की ठंड से कोई राहत नहीं मिलने का अनुमान जताया है. पूर्वी राज्य ओडिशा में कड़ाके की ठंड देखी गई, जहां 15 स्थानों पर तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया, जिसमें मयूरभंज जिले का सिमिलिपाल राष्ट्रीय उद्यान एक डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य में सबसे ठंडा रहा. मैदानी इलाकों में स्टील सिटी राउरकेला में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के सूत्रों ने बताया कि मयूरभंज, क्योंझर और सुंदरगढ़ जिले के विभिन्न स्थानों पर बर्फ की एक पतली परत जमने की जानकारी सामने आई हैं. 

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान-तुर्की के करीबी देश ने मांगे भारत से हथियार, जानें मिला क्या जवाब

Published at : 16 Dec 2024 11:49 PM (IST)

हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें ABP News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, लाइफस्टाइल, न्यूज़ और खेल जगत, से जुड़ी ख़बरें

ट्रेंडिंग न्यूज

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस को देंगे टक्कर या कराएंगे AAP संग समझौता! दिल्ली में केजरीवाल संग अखिलेश यादव पका रहे कौन सी खिचड़ी?

कांग्रेस को देंगे टक्कर या कराएंगे AAP संग समझौता! दिल्ली में केजरीवाल संग अखिलेश यादव पका रहे कौन सी खिचड़ी?

Delhi BJP Candidate List: दिल्ली में BJP के टिकट की उम्मीद कर रहे नेताओं की बढ़ेगी धड़कन, पार्टी ने लिया बड़ा फैसला

दिल्ली में BJP के टिकट की उम्मीद कर रहे नेताओं की बढ़ेगी धड़कन, पार्टी ने लिया बड़ा फैसला

आर्किटेक्ट बनना चाहता था पूर्व सीएम का ये बेटा, जानिए फिर कैसे पलटी तकदीर, आज कहलाता है बी-टाउन का टॉप स्टार

आर्किटेक्ट बनना चाहता था पूर्व सीएम का ये बेटा, जानिए फिर कैसे पलटी तकदीर

चीन ने बना दिया ऐसा हथियार पलक झपकते कर देगा अंधा, इंसानी जिस्म छोड़िए लोहे को भी पल भर में कर देगा 'पानी'

चीन ने बना दिया ऐसा हथियार पलक झपकते कर देगा अंधा, इंसानी जिस्म छोड़िए लोहे को भी पल भर में कर देगा ‘पानी’

ABP Premium

वीडियोज

संभल में शिव शक्ति प्रकटसंभल की संपूर्ण 'सत्यकथा'46 साल से दर्शन का इंतजार, संभल का शिव संसारमहिलाओें को 2100 रुपये वाला दाव, Arvind Kejriwal को दिलाएगा जीत?

फोटो गैलरी

ट्रेडिंग ओपीनियन

सदगुरु

सदगुरु

You Might Be Interested In

You may also like

Leave a Comment

About Us

Welcome to janashakti.news/hi, your trusted source for breaking news, insightful analysis, and captivating stories from around the globe. Whether you’re seeking updates on politics, technology, sports, entertainment, or beyond, we deliver timely and reliable coverage to keep you informed and engaged.

@2024 – All Right Reserved – janashakti.news/hi

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.