शिवपुरी में एक रविवार को मधुमक्खी के काटने से एक महिला की मौत हो गई। खाना खाते समय उसे मधुमक्खी ने ओंठ पर काटा था। परिजन उसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनो
.
मामला भौंती थाना क्षेत्र के मनपुरा रामनगर का है। यहां 48 वर्षीय रामकुंवर लोधी रविवार शाम साढ़े 7 बजे खाना खा रही थीं। इसी दौरान एक बड़ी मधुमक्खी ने उनके होंठ पर काट लिया। कुछ समय बाद महिला को चक्कर आने लगे, जिसके बाद परिजन उन्हें तत्काल मनपुरा स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां से स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
परिजन ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया
मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही, लेकिन परिजन इसके लिए राजी नहीं हुए और शव को गांव ले गए।