विदिशा में एक मकान का छज्जा गिरने से एक युवक दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सोमवार रात 11 बजे शहर के शेरपुरा इलाके में कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल के पीछे बने एक घर में हुआ। छज्जा गिरने के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और तत्काल छज्जे के नीचे दबे
.
जानकारी के मुताबिक, यह शेरपुरा के रहने वाले आरआर पटेल का लगभग 35 साल पुराना मकान है। घर में एक बुजुर्ग महिला और उनका नाती अभिषेक रहता है। सोमवार की देर रात 11 के करीब अभिषेक घर के बाहर निकल रहा था, इसी दौरान अचानक मकान का लगभग 20 फीट का छज्जा भरभरा कर गिर गया। छज्जा गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।

घटना की जानकारी लगते ही सुबह नगर पालिका प्रतिनिधि और सांसद प्रतिनिधि राकेश शर्मा और पार्षद प्रतिनिधि संजय अग्रवाल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। साथ ही हर संभव मदद करने की बात कही।
