Tuesday, February 25, 2025
Tuesday, February 25, 2025
Home देश मुसहर के मसीहा, मुस्लिम भजन गायिका… 30 गुमनाम नायकों को पद्मश्री सम्मान

मुसहर के मसीहा, मुस्लिम भजन गायिका… 30 गुमनाम नायकों को पद्मश्री सम्मान

by
0 comment

Padma Shri Award: मुसहर के मसीहा, कुवैत की योग गुरु, मुस्लिम भजन गायिका.. 30 गुमनाम नायकों को पद्मश्री सम्मान

Last Updated:

Padma Shri Award 2025: गृह मंत्रालय ने पद्मश्री अवॉर्ड की जो लिस्ट जारी की है, उसमें नगालैंड के फल किसान एल हैंगथिंग, पुडुचेरी के वादक पी दत्चनमूर्ति को भी स्थान दिया गया है.

मुसहर के मसीहा, मुस्लिम भजन गायिका... 30 गुमनाम नायकों को पद्मश्री सम्मान

ब्राजील के धर्मगुरु जोनास मेसाटी सहित कईयों को पद्म सम्मान से नवाजा गया है.

नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित किए जाने वालों के नाम का ऐलान कर दिया है. पद्मश्री से सम्मानित किए जाने वालों की लिस्ट में गोवा के 100 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी लीबिया लोबो सरदेसाई और पश्चिम बंगाल के ढाक वादक गोकुल चंद्र दास का नाम शामिल है. गृह मंत्रालय की तरफ से शनिवार को यह लिस्ट जारी की गई. इसमें ब्राजील के वेदांत गुरु जोनास मेसाटी, पैरा ओलंपिक आर्चरी में हरविंदर सिंह को पद्मश्री पुरस्कार मिला है.

गोवा के स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली लीबिया लोबो सरदेसाई ने पुर्तगाली शासन के खिलाफ लोगों को एकजुट करने के लिए 1955 में एक जंगली इलाके में भूमिगत रेडियो स्टेशन ‘वोज दा लिबरडाबे (वॉयस ऑफ फ्रीडम)’ की स्थापना की थी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरदेसाई को पद्मश्री से सम्मानित करने की घोषणा की.

पुरस्कार पाने वालों में पश्चिम बंगाल के 57 वर्षीय ढाक वादक गोकुल चंद्र डे भी शामिल हैं जिन्होंने पुरुष-प्रधान क्षेत्र में 150 महिलाओं को प्रशिक्षण देकर लैंगिक रूढ़िवादिता को तोड़ा. डे ने ढाक प्रकार का एक हल्का वाद्ययंत्र भी बनाया, जो वजन में पारंपरिक वाद्ययंत्र से 1.5 किलोग्राम कम था. उन्होंने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व किया और पंडित रविशंकर तथा उस्ताद जाकिर हुसैन जैसी हस्तियों के साथ कार्यक्रम किए.

इसके अलावा बिहार में भोजपुर के रहने वाले और मुसहर समाज से ताल्लुक रखने वाले भीम सिंह भावेश और मालवा के निर्गुण गायक भैरू सिंह चौहान का नाम भी पद्मश्री अवॉर्ड की लिस्ट में शामिल है. कुवैत की योग साधिका शेखा ए जे अल सबा और उत्तराखंड के ट्रैवल ब्लॉगर दंपति ह्यूग और कोलीन गैंटजर को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा.

मराठी लेखक मारुति भुजंगराव चितमपल्ली को पद्मश्री देने की घोषणा की गई है. उपन्यासकार जगदीश जोशीला, मुस्लिम भजन गायिका बतूल बेगम और सर्वाइकल कैंसर की समर्थक नीरजा भाटला भी पद्म श्री पुरस्कार पाने वालों में शामिल हैं.

पद्मश्री सम्मान की सूची में शामिल महिला सशक्तीकरण की मुखर समर्थक 82 वर्षीय सैली होलकर ने लुप्त हो रही माहेश्वरी शिल्प कला को पुनर्जीवित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और पारंपरिक बुनाई तकनीकों में प्रशिक्षण देने के लिए मध्य प्रदेश के महेश्वर में हथकरघा स्कूल की स्थापना की. रानी अहिल्याबाई होल्कर की विरासत से प्रेरित और अमेरिका में जन्मीं सैली होलकर ने बुनाई की 300 साल पुरानी विरासत को पुनर्जीवित करने के लिए अपने जीवन के पांच दशक समर्पित कर दिए.

113 को पद्म श्री सम्मान:
विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट सेवा के लिए 113 व्यक्तियों को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा. इनमें शामिल हैं, अद्वैत चरण गडनायक (कला) ओडिशा, अच्युत रामचन्द्र पालव (कला) महाराष्ट्र, अजय वी भट्ट (विज्ञान और इंजीनियरिंग) अमेरिका, अनिल कुमार बोरो (साहित्य एवं शिक्षा) असम, अरिजीत सिंह (कला) पश्चिम बंगाल, अरुंधति भट्टाचार्य (व्यापार और उद्योग) महाराष्ट्र, अरुणोदय साहा (साहित्य एवं शिक्षा) त्रिपुरा, अरविन्द शर्मा (साहित्य एवं शिक्षा) कनाडा, अशोक कुमार महापात्रा (मेडिसिन) ओडिशा, अशोक लक्ष्मण सराफ (कला) महाराष्ट्र, आशुतोष शर्मा (विज्ञान एवं इंजीनियरिंग) उत्तर प्रदेश, अश्विनी भिड़े देशपांडे (कला) महाराष्ट्र, बैजनाथ महाराज (अन्य – अध्यात्मवाद) राजस्थान, बैरी गॉडफ्रे जॉन (कला) एनसीटी दिल्ली, बेगम बतूल (कला) राजस्थान, भरत गुप्त (कला) एनसीटी दिल्ली, भेरू सिंह चौहान (कला) मध्य प्रदेश, भीम सिंह भावेश (सामाजिक कार्य) बिहार, भीमव्वा डोड्डाबलप्पा शिल्लेक्यथारा (कला) कर्नाटक, बुधेन्द्र कुमार जैन (मेडिसिन) मध्य प्रदेश, सी एस वैद्यनाथन (सार्वजनिक मामले) एनसीटी दिल्ली, चैतराम देवचंद पवार (सामाजिक कार्य) महाराष्ट्र.

इस सूची में चंद्रकांत शेठ (मरणोपरांत) (साहित्य एवं शिक्षा) गुजरात, चंद्रकांत सोमपुरा (अन्य – वास्तुकला) गुजरात, चेतन ई चिटनिस (विज्ञान और इंजीनियरिंग) फ्रांस, डेविड आर सिम्लीह (साहित्य और शिक्षा) मेघालय, दुर्गा चरण रणबीर (कला) ओडिशा, फारूक अहमद मीर (कला) जम्मू और कश्मीर, गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ (साहित्य एवं शिक्षा) उत्तर प्रदेश, गीता उपाध्याय (साहित्य एवं शिक्षा) असम, गोकुल चंद्र दास (कला) पश्चिम बंगाल, गुरुवयूर दोराई (कला) तमिलनाडु, हरचंदन सिंह भट्टी (कला) मध्य प्रदेश, हरिमन शर्मा (अन्य – कृषि) हिमाचल प्रदेश, हरजिंदर सिंह श्रीनगर वाले (कला) पंजाब, हरविंदर सिंह (खेल) हरियाणा, हसन रघु (कला) कर्नाटक, हेमन्त कुमार (चिकित्सा) बिहार, हृदय नारायण दीक्षित (साहित्य एवं शिक्षा) उत्तर प्रदेश, ह्यूग और कोलीन गैंटज़र (मरणोपरांत) (जोड़ी) (साहित्य और शिक्षा – पत्रकारिता) उत्तराखंड, इनिवलाप्पिल मणि विजयन (खेल) केरल, जगदीश जोशीला (साहित्य एवं शिक्षा) मध्य प्रदेश, जसपिंदर नरूला (कला) महाराष्ट्र, जोनास मासेटी (अन्य – अध्यात्मवाद) ब्राज़ील, जोयनाचरण बथारी (कला) असम, जुमदे योमगाम गैमलिन (सामाजिक कार्य) अरुणाचल प्रदेश, के. दामोदरन (अन्य – पाककला) तमिलनाडु, के एल कृष्णा (साहित्य एवं शिक्षा) आंध्र प्रदेश, के ओमानकुट्टी अम्मा (कला) केरल, किशोर कुणाल (मरणोपरांत) (सिविल सेवा) बिहार, एल हैंगथिंग (अन्य – कृषि) नागालैंड, लक्ष्मीपति रामसुब्बैयर (साहित्य एवं शिक्षा-पत्रकारिता) तमिलनाडु भी शामिल हैं.

इनके अलावा ललित कुमार मंगोत्रा ​​(साहित्य और शिक्षा) जम्मू और कश्मीर, लामा लोबजंग (मरणोपरांत) (अन्य – अध्यात्मवाद) लद्दाख, लीबिया लोबो सरदेसाई (सामाजिक कार्य) गोवा, एम डी श्रीनिवास (विज्ञान और इंजीनियरिंग) तमिलनाडु, मदुगुला नागफनी सरमा (कला) आंध्र प्रदेश, महाबीर नायक (कला) झारखंड, ममता शंकर (कला) पश्चिम बंगाल, मंदा कृष्णा मडिगा (सार्वजनिक मामले) तेलंगाना, मारुति भुजंगराव चितमपल्ली (साहित्य और शिक्षा) महाराष्ट्र, मिरियाला अप्पाराव (मरणोपरांत) (कला) आंध्र प्रदेश, नागेंद्र नाथ रॉय (साहित्य और शिक्षा) पश्चिम बंगाल, नारायण (भुलई भाई) (मरणोपरांत) (सार्वजनिक मामले) उत्तर प्रदेश, नरेन गुरुंग (कला) सिक्किम , नीरजा भाटला (चिकित्सा) एनसीटी दिल्ली, निर्मला देवी (कला) बिहार, नितिन नोहरिया (साहित्य और शिक्षा) संयुक्त राज्य अमेरिका, ओंकार सिंह पाहवा (व्यापार) और उद्योग) पंजाब, पी दत्चानमूर्ति (कला) पुडुचेरी, पंडी राम मंडावी (कला) छत्तीसगढ़, परमार लवजीभाई नागजीभाई (कला) गुजरात, पवन गोयनका (व्यापार और उद्योग) पश्चिम बंगाल, प्रशांत प्रकाश (व्यापार और उद्योग) कर्नाटक, प्रतिभा सत्पथी (साहित्य और शिक्षा) ओडिशा को भी पद्म श्री दिया गया है.

पद्म श्री से सम्मानित अन्य हस्तियां हैं – पुरीसाई कन्नप्पा संबंदन (कला) तमिलनाडु, आर अश्विन (खेल) तमिलनाडु, आर जी चंद्रमोगन (व्यापार और उद्योग) तमिलनाडु, राधा बहिन भट्ट (सामाजिक कार्य) उत्तराखंड, राधाकृष्णन देवसेनापति (कला) तमिलनाडु, रामदरश मिश्रा (साहित्य और शिक्षा) ) एनसीटी दिल्ली, रणेंद्र भानु मजूमदार (कला) महाराष्ट्र, रतन कुमार परिमू (कला) गुजरात, रेबा कांता महंत (कला) असम, रेंथली लालरावना (साहित्य और शिक्षा) मिजोरम, रिकी ज्ञान केज (कला) कर्नाटक, सज्जन भजंका (व्यापार और उद्योग) पश्चिम बंगाल, सैली होलकर (व्यापार और उद्योग) मध्य प्रदेश, संत राम देसवाल (साहित्य और शिक्षा) हरियाणा, सत्यपाल सिंह (खेल) उत्तर प्रदेश, सीनी विश्वनाथन (साहित्य और शिक्षा) तमिलनाडु, सेथुरमन पंचनाथन (विज्ञान और इंजीनियरिंग) संयुक्त राज्य अमेरिका, शेखा शेखा अली अल-जबर अल-सबा (चिकित्सा) कुवैत, शीन काफ निज़ाम (शिव किशन बिस्सा) (साहित्य एवं शिक्षा) राजस्थान, श्याम बिहारी अग्रवाल (कला) उत्तर प्रदेश, सोनिया नित्यानंद (चिकित्सा) उत्तर प्रदेश, स्टीफन नैप (साहित्य एवं शिक्षा) संयुक्त राज्य अमेरिका, सुभाष खेतुलाल शर्मा (अन्य – कृषि) महाराष्ट्र, सुरेश हरिलाल सोनी (सामाजिक कार्य) गुजरात, सुरिंदर कुमार वासल (विज्ञान और इंजीनियरिंग) दिल्ली, स्वामी प्रदीप्तानंद (कार्तिक महाराज) )अन्य – अध्यात्मवाद) पश्चिम बंगाल, सैयद ऐनुल हसन (साहित्य और शिक्षा) उत्तर प्रदेश, तेजेंद्र नारायण मजूमदार (कला) पश्चिम बंगाल, थियाम सूर्यमुखी देवी (कला) मणिपुर, तुषार दुर्गेशभाई शुक्ला (साहित्य और शिक्षा) गुजरात.

इस सूची में वदिराज राघवेंद्राचार्य पंचमुखी (साहित्य और शिक्षा) आंध्र प्रदेश, वासुदेव कामथ (कला) महाराष्ट्र, वेलु आसान (कला) तमिलनाडु, वेंकप्पा अंबाजी सुगतेकर (कला) कर्नाटक, विजय नित्यानंद सूरीश्वर जी महाराज (अन्य – अध्यात्मवाद) बिहार, विजयलक्ष्मी देशमने (चिकित्सा) ) कर्नाटक, विलास डांगरे (चिकित्सा) महाराष्ट्र, और विनायक लोहानी (सामाजिक कार्य) पश्चिम बंगाल के नाम भी हैं.

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

January 25, 2025, 19:25 IST

homenation

मुसहर के मसीहा, मुस्लिम भजन गायिका… 30 गुमनाम नायकों को पद्मश्री सम्मान

You may also like

Leave a Comment

About Us

Welcome to janashakti.news/hi, your trusted source for breaking news, insightful analysis, and captivating stories from around the globe. Whether you’re seeking updates on politics, technology, sports, entertainment, or beyond, we deliver timely and reliable coverage to keep you informed and engaged.

@2024 – All Right Reserved – janashakti.news/hi

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.