झांसी में मुफ्ती खालिद नदवी को NIA और UP ATS टीम की कस्टडी से छुड़ाकर ले जाने के मामले में सोमवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
झांसी में मुफ्ती खालिद नदवी को NIA और UP ATS टीम की कस्टडी से छुड़ाकर ले जाने के मामले में सोमवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब तक मामले में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस मामले में कोतवाली थाने में 11 नामजद और 100 अज्ञात प
.
बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें उनके घर व संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। गिरफ्तारी के लिए 5 टीमों का गठन किया गया है। साथ ही पुलिस ड्रोन से भी सर्च ऑपरेशन चला रही है।
वीडियो से अज्ञात आरोपियों की शिनाख्त करने में जुटी पुलिस
एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मुकरयाना निवासी जकरया पुत्र छोटे और गुफरान पुत्र निजाम को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को जेल भेजा जा रहा है। इससे पहले परवेज को अरेस्ट किया गया था। बाकी नामित आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
5 पुलिस टीमें लगातार उनकी खोज कर रही हैं और उनके छुपने के ठिकानों पर दबिश दी हैं। बाकी जो 100 अज्ञात महिला और पुरुष आरोपी है, उनकी पहचान के लिए वीडियो और फुटेज जुटा लिए हैं। इसके लिए उनकी पहचान करके उनको भी गिरफ्तार किया जाएगा।