ब्राउन कलर की टी-शर्ट पहने लाल रंग की कार में पहुंचे धोनी, साक्षी समेत माता-पिता संग किया मतदान-PHOTOS
रांची. लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए सुबह से ही वोटिंग जारी है. इस चरण में 8 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशो के 58 सीटों पर 889 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. इस बीच झारखंड की राजधानी रांची में मतदान जारी है. लोकतंत्र के इस पर्व को मनाने के लिए पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने गृहनगर रांची पहुंचे, जहां उन्होंने मतदान केंद्र पर वोट डाला.
01

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने माता-पिता, पत्नी और बहन के साथ जेवीएम श्यामली स्कूल, बूथ संख्या- 378, रांची पहुंचकर मतदान किया. इस दौरान धोनी के साथ पत्नी साक्षी सिंह, मां जानकी देवी और पिता पान सिंह मौजूद थे. वोट डालने के बाद धोनी के चेहरे पर अपने लोकतांत्रिक कर्तव्य की खुशी साफ दिखाई दी. खास बात यह है कि धोनी ने जिस स्कूल में जाकर वोट डाला है उन्होंने इसी स्कूल से पढ़ाई भी की है.
02

एमएस धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी थीं. व्हाइट-ब्लैक ड्रेस में धोनी की पत्नी स्टनिंग दिखीं. 12 बजे के बाद महेंद्र सिंह धोनी अपने माता-पिता और पत्नी के साथ जेवीएम श्यामली में बने मतदान केंद्र पहुंचे और अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.
03

रांची में वोटिंग के दिन काफी उत्साह देखने को मिला. झारखंड के कई बड़े चेहरे मतदान करने पोलिंग बूथ पहुंचे. इनमें नेता और गवर्नर सभी शामिल थे. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने पिता पान सिंह और मां जानकी देवी व पत्नी साक्षी संग जेवीएम श्यामली स्थित मतदान केंद्र पहुंचकर करीब साढ़े बारह बजे वोटिंग की.
04

धोनी और उनके परिवार ने बूथ संख्या 378 में मतदान किया. महेंद्र सिंह धोनी और उनके परिवार के लोग जैसे ही वोट करने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे, वहां मौजूद लोगों ने उन्हें घेर लिया. हालांकि मतदान करने से जाते समय या मतदान करने के बाद बाहर निकलते समय उन्होंने किसी से कोई बात नहीं की.
05

दिग्गज क्रिकेटर धोनी और उनका पूरा परिवार एक लाल रंग की कार में एक साथ मतदान करने पहुंचे थे. मुस्कुराते हुए धोनी अपनी कार से निकले और सीधे मतदान केंद्र के अंदर चले गए. इस दौरान साक्षी और धोनी ने वहां मौजूद लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया. इस दौरान माही के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी ने ब्राउन कलर की टी-शर्ट और गॉगल्स पहन रखी थी. बिना किसी तामझाम के धोनी का पूरा परिवार एक कार में सवार होकर आया और मतदान करने के बाद कार में बैठकर चले गए.