बाघों के विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व मे बदलते मौसम और गर्मी के कारण बाघ और वन्य प्राणी ठंडे स्थानों में अपना डेरा जमाए हुए हैं। ऐसा ही कुछ नजारा पर्यटकों को ताला जोन में देखने के मिला। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के ताला जोन की सीता मंडप गुफा से ब
.
वीडियो शुक्रवार की शाम का बताया जा रहा है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की ताला जोन की सीता मंडप गुफा बाघों के लिए प्रसिद्ध है। सीता मंडप गुफा में बाघ, बाघिन का ठिकाना रहता है। जिले में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है। जिसके कारण वन्य प्राणी यहां आराम करने आते है।
बता दें कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के प्रसिद्ध बाघों में एक बजरंग भी है। जिसके दीदार के लिए पर्यटक जंगलों में सैर करते हैं। बजरंग कभी ताला तो कभी मगधी तो कभी खितौली में दिखाई दे जाता है। बजरंग की उम्र लगभग 5 वर्ष है।

बजरंग बाघ