Tuesday, February 25, 2025
Tuesday, February 25, 2025
Home बंगला नंबर-5, सुनहरी बाग रोड… राहुल गांधी का दिल्ली में नया एड्रेस जान लीजिए

बंगला नंबर-5, सुनहरी बाग रोड… राहुल गांधी का दिल्ली में नया एड्रेस जान लीजिए

by
0 comment

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को दिल्ली में नया बंगला मिल गया है। उनका यह नया घर लुटियंस दिल्ली में ही होगा। दिल्ली के सुनहरी बाग रोड पर पहुंचकर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी के नए बंगले का दौरा किया है। बंगले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इससे पहले राहुल गांधी का घर 12, तुगलक लेन, नई दिल्ली था। लोकसभा की आवास समिति ने सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को उनके रहने के लिए ‘5-सुनहरी बाग रोड’ बंगले का प्रस्ताव दिया है। आवास समिति से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी है। राहुल गांधी से जुड़े सूत्रों ने भी इसकी पुष्टि की है।

सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी की सहमति मिलने पर यह उनका नया आशियाना होगा। कांग्रेस महासचिव और राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाद्रा शुक्रवार को ‘5 सुनहरी बाग’ पहुंची थीं। यह ‘टाइप 8’ श्रेणी का बंगला है जो आमतौर पर कैबिनेट मंत्रियों को आवंटित किया जाता है। राहुल गांधी कई वर्षों तक ‘12 तुगलग लेन’ में रहे, लेकिन पिछले साल मानहानि के मामले में गुजरात की एक निचली अदालत द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद जब उनकी सदस्यता चली गई तो उन्होंने इस आवास खाली कर दिया था। इसके बाद से वह अपनी मां और कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी के आवास ‘10 जनपथ’ पर रह रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष इस बार रायबरेली से निर्वाचित हुए हैं और नेता प्रतिपक्ष का उत्तरदायित्व निभा रहे हैं।

राहुल गांधी 10 जनपथ स्थित बंगले में रह रहे हैं। इस साल हुए लोकसभा चुनाव में उन्होंने दो लोकसभा सीटें, वायनाड और रायबरेली से चुनाव लड़ा था। उन्होंने दोनों सीटें से जीत हासिल की थी। जीतने के बाद उन्होंने वायनाड की सीट छोड़ दी थी, जहां से प्रियंका गांधी चुनाव लड़ने जा रहीं हैं।

अशोक उपाध्याय

लेखक के बारे में

अशोक उपाध्याय

“नवभारत टाइम्स डॉट कॉम में सीनियर ड‍िज‍िटल कंटेंट प्रोड्यूसर। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया एंड मैनेजमेंट, नोएडा से 2013 में पासआउट। पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है। साल 2013 में एनबीटी अखबार से पत्रकारिता के सफर की शुरुआत की थी। राजनीति, क्राइम समेत कई बीटों पर काम करने का अनुभव है। अमर उजाला देहरादून में भी सेंट्रल डेस्क पर काम किया। साल 2020 में डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा। मीडिया के बदलते स्वरूप के साथ खुद को बदलने का प्रयास जारी है।”… और पढ़ें

Leave a Comment

About Us

Welcome to janashakti.news/hi, your trusted source for breaking news, insightful analysis, and captivating stories from around the globe. Whether you’re seeking updates on politics, technology, sports, entertainment, or beyond, we deliver timely and reliable coverage to keep you informed and engaged.

@2024 – All Right Reserved – janashakti.news/hi

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.