प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री से पहले जानें उनकी शिक्षा, शादी से लेकर नेता बनने तक का सफर
प्रियंका गांधी कांग्रेस पार्टी में महासचिव हैं. उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस के जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है. खासकर उत्तर प्रदेश में प्रियंका को कांग्रेस का खेवनहार माना जा रहा है.
01

आखिरकार प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने को हरी झंडी मिल गई है. राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव 2024 में केरल की वायनाड और उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट पर जीत हासिल की थी. राहुल अब वायनाड सीट से इस्तीफा दे रहे हैं. यहां से प्रियंका गांधी चुनाव लड़ेंगी.
02

प्रियंका गांधी अपने जीवन का पहला चुनाव लड़ने जा रही हैं. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने वायनाड लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस की तरफ से प्रियंका गांधी को मैदान में उतारने का ऐलान कर दिया है.
03

52 साल की उम्र में प्रियंका गांधी अपने जीवन का पहला चुनाव लड़ रही हैं. वैसे तो प्रियंका गांधी पिछले 25 साल से राजनीति में सक्रिय हैं. वे हर चुनाव में अपने भाई और मां की सीट पर चुनाव प्रचार करती आ रही हैं. लेकिन अब प्रियंका की एंट्री चुनावी राजनीति में हो रही है.
04

प्रियंका गांधी का जन्म 12 जनवरी, 1971 को हुआ था. उन्होंने 1984 तक अपनी स्कूली शिक्षा देहरादून के वेल्हम गर्ल्स स्कूल में की. 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद सुरक्षा कारणों से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, दोनों का दिल्ली के एक स्कूल में एडमिशन करा दिया गया. लेकिन लगातार आतंकी धमकियों के कारण, प्रियंका और उनके भाई राहुल, दोनों को घर पर ही शिक्षा दी गई.
05

प्रियंका गांधी के दिल्ली के मॉर्डन स्कूल से तालीम हासिल की. स्कूली शिक्षा के बाद ग्रेजुएशन के लिए उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के जीसस एंड मैरी कॉलेज में दाखिला ले लिया. यहां से उन्होंने मनोविज्ञान में स्नातक की डिग्री प्राप्त की. 2010 में बौद्ध अध्ययन में मास्टर डिग्री प्राप्त की.
06

प्रियंका गांधी की शादी 18 फरवरी, 1997 को बड़े व्यवसायी रॉबर्ड वाड्रा से हुई थी. रॉबर्ट वाड्रा का जन्म 18 अप्रैल, 1969 में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद हुआ. उनके पिता राजेंद्र वाड्रा पीतल व्यवसायी थे और मां मूलत: स्कॉटलैंड की रहने वाली हैं.
07

प्रियंका गांधी के मिराया और रेहान दो बच्चे हैं. रेहान ने इस बार लोकसभा चुनाव में अपने मामा राहुल गांधी के लिए रायबरेली सीट पर चुनाव प्रचार किया था.
08

चर्चा है कि प्रियंका गांधी ने अपने बेटे रेहान के नाम के साथ अपने पिता का नाम भी जोड़ दिया है. अब रेहान का पूरा नाम रेहान राजीव वाड्रा है. रेहान और मिराया ने देहरादून से तालीम हासिल की है.