कानपुर में शुक्रवार सुबह पीरोड लेनिन पार्क के पास पानी की मोटी धार फट पड़ी। प्रेशर इतना तेज था कि करीब 10 फीट ऊंचाई तक पानी की धार पहुंची। पानी की धार अचानक फूटते देख आनन-फानन में लोगों ने जलकल विभाग को सूचना दी। करीब आधे घंटे बाद पानी की सप्लाई को बं
.
लाखों लीटर पानी हुआ बर्बाद शुक्रवार सुबह लेनिन पार्क चौराहे के किनारे पर लगे पाइप लाइन के वॉल्व में लीकेज हो गया, इससे पानी की मोटी धार फट पड़ी। करीब आधा घंटा तक पानी बहता रहा, इससे लाखों लीटर साफ पानी बर्बाद हो गया। वहीं सुबह दुकानें बंद होने से व्यापारियों का बड़ा नुकसान होने से बच गया।
जल निगम ने सप्लाई की बंद जल निगम जेई अनिल कुमार ने बताया कि ये लाइन जल निगम की है। इस लाइन से जोनल पंपिंग स्टेशन को पानी सप्लाई किया जाता है। वॉल्व में लीकेज होने से पानी का फव्वारा फूटा था। सप्लाई बंद कर वॉल्व की मरम्मत शुरू कर दी है। शाम तक पानी सप्लाई दोबारा शुरू कर दी जाएगी। जलापूर्ति प्रभावित नहीं है।