ग्रेटर नोएडा में एक बार फिर किसानों की महापंचायत होने जा रही है। सोमवार को यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर यह महापंचायत होगी। संयुक्त मोर्चा के सभी किसान इसमें शामिल होंगे और इस महापंचायत में चौधरी राकेश टिकैत भी पहुंचेंगे। तीनों प्राधिकरण के खिला
.

संयुक्त मोर्चे की ग्रेटर नोएडा के जीरो पॉइंट पर 30 दिसंबर को होने वाली महापंचायत को सफल बनाने के लिए आज संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी और पुलिस प्रशासन के लोग यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर पहुंचे और उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया।

भारतीय किसान यूनियन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पवन खटाना ने बताया कि प्राधिकरण ने किसानों को 64.7 परसेंट मुआवजा एवं 10% प्लॉट नहीं दिए हैं एवं 2013 भूमि बिल अधिग्रहण लागू नहीं किया है। जिन मुद्दों पर पिछले काफी समय से किसान आंदोलन कर रहे हैं। 25 नवंबर से संयुक्त मोर्चे का धरना चल रहा था। सरकार एवं प्राधिकरण की गलत नीतियों के द्वारा धरने को खत्म करने का प्रयास किया और हमारे संयुक्त मोर्चे के साथियों को जबरदस्ती उठाकर जेल में बंद कर दिया। गौतम बुद्ध नगर के किसानों को मुद्दे से भटकाने का कार्य किया। जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा, जब तक किसान आंदोलन करते रहेंगे इस ।
उन्होंने कहा अभी नहीं मांगों को लेकर 30 दिसंबर को महापंचायत होने जा रही है इस महापंचायत में राकेश टिकैत भी शामिल होंगे। गौरतलब है कि इस महापंचायत में गौतम बुद्ध नगर के 10 से ज्यादा संगठन हिस्सा ले रहे हैं।