आगरा के आलोक नगर में एक लंगूर को पेड़ से बांधा हुआ था। कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति की शिकायत पर पेटा ने वाइल्ड लाइफ एसओएस और वन विभाग की मदद से लंगूर को रेस्क्यू किया। उसकी जांच के बाद लंगूर को जंगल में छोड़ दिया गया है। पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट
.

रेस्क्यू कर लंगूर को ले जाते हुए
संरक्षित जानवर है लंगूर
ग्रे लंगूर जिसे हनुमान लंगूर के रूप में जाना जाता है, 1972 की अनुसूची 2 के तहत संरक्षित प्रजाति है। इसे पकड़ने या पालतू जानवर के रूप में रखने वाले को तीन साल की जेल, एक लाख रुपये जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। पेटा ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ वन विभाग से मुकदमा दर्ज कराने को कहा है।