Tuesday, February 25, 2025
Tuesday, February 25, 2025
Home दिन में तेज धूप रात में ठंडी हवाएं:14 फरवरी से 30 डिग्री तक उछलेगा पारा; तीन दिनों तक मौसम शुष्‍क रहने की संभावना

दिन में तेज धूप रात में ठंडी हवाएं:14 फरवरी से 30 डिग्री तक उछलेगा पारा; तीन दिनों तक मौसम शुष्‍क रहने की संभावना

by
0 comment

लखनऊ में सुबह से मौसम साफ बना हुआ है। तेज हवाओं का असर कम होने से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में अब बढ़त दर्ज की जाएगी। देर रात राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री के आसपास बना र

.

तस्वीर सुबह के समय लखनऊ की है।

तस्वीर सुबह के समय लखनऊ की है।

तेज धूप के असर से बढ़ेगा न्यूनतम पारा मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तेज हवाओं के कम होने से मौसम में बदलाव होगा। दो दिनों तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। इसके बाद अधिकतम तापमान स्थिर हो जाएगा। इस दौरान दिन में निकल रही तेज धूप के चलते न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी का दौर जारी रहेगा। वहीं, 14- 15 फरवरी से मौसम विभाग ने धुंध पड़ने की भी संभावना जताई है।

तड़के सुबह की यह तस्वीर शहीद पथ की है।

तड़के सुबह की यह तस्वीर शहीद पथ की है।

पिछले साल 32.8 डिग्री पहुंच गया था लखनऊ का पारा मौसम विभाग के मुताबिक पिछले साल फरवरी में लखनऊ का अधिकतम तापमान 21 फरवरी को 32.8 डिग्री रहा था। यह बीते 13 साल में सबसे अधिक तापमान में से था। इस दौरान इसके पहले साल 2016 और 2021 को छोड़ दें तो बीते साल 21 फरवरी सबसे गर्म दिन रहा। 21 फरवरी की रात भी 16 डिग्री पारे के साथ इस सीजन में सबसे गर्म रही थी। न्यूनतम तापमान भी 2022 की फरवरी में अधिकतम 15.8 डिग्री तक ही पहुंचा था। इस दौरान वर्ष 2016 में अधिकतम तापमान 33.3 और 2021 में 33.6 डिग्री तक पहुंच गया था।

आने वाले पांच दिनों के तापमान

दिनांक न्यूनतम अधिकतम
11 फरवरी 12 डिग्री 30 डिग्री
12 फरवरी 13 डिग्री 30 डिग्री
13 फरवरी 11 डिग्री 29 डिग्री
14 फरवरी 11 डिग्री 28 डिग्री
15 फरवरी 10 फरवरी 28 डिग्री

Leave a Comment

About Us

Welcome to janashakti.news/hi, your trusted source for breaking news, insightful analysis, and captivating stories from around the globe. Whether you’re seeking updates on politics, technology, sports, entertainment, or beyond, we deliver timely and reliable coverage to keep you informed and engaged.

@2024 – All Right Reserved – janashakti.news/hi

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.