धार सहित ग्रामीण अंचल में पिछले दो दिनों में प्री-मानसून की एक्टिविटी देखने को नहीं मिली है। 48 घंटे से जिले में कही पर भी बारिश नहीं हुई हैं, जिसका सीधा असर तापमान पर देखने को मिल रहा हैं, दिन का अधिकतम तापमान डेढ़ डिग्री तक बढ चुका है।
.
लोगों को दोपहर के समय तीखी धूप के साथ गर्मी का एहसास भी हो रहा है। इधर रात के न्यूनतम तापमान में भी बदलाव हुआ हैं, जिसके कारण लोगों को रातों में गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। रात का तापमान 25 डिग्री के नीचे पहुंच चुका है। ग्रामीण क्षेत्रों में किसान भी बारिश का इंतजार कर रहे हैं, पर्याप्त मात्रा में बारिश होने के बाद किसान बोवनी कार्य में जुट जाएंगे।
कृषि विभाग ने भी किसानों को 5 से 6 इंच तक बारिश होने के बाद ही बोवनी करने की सलाह दी हैं, ताकि बीज खराब नहीं हो। अभी के मौसम में बोवनी करने व तापमान में हो रहे बार-बार बदलाव के कारण किसानों को दिक्कत आ सकती है।
मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक दिव्या ई सुरेंद्रन ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस, टफ लाइन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव है। इस वजह से आंधी, बारिश और गरज चमक की स्थिति रहेगी, आकाशीय बिजली भी गिरने की संभावना है। 18 जून तक मानसून की एंट्री होगी
दिनांक | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
13 जून | 36.6 | 24 |
12 जून | 34.6 | 21.2 |
11 जून | 37.8 | 24.3 |