गोंडा के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह उर्फ बबलू सिंह ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि कुश्ती रुकी हुई थी। भारत की लेकिन अब रुकी हुई नहीं है। यह जो तीन खिलाड़ी विवादित थे, यह तो पूरी कुश्ती को चौपट करने के लिए
.
लेकिन इन विवादित पहलवानों को पटखनी देते हुए सबसे बड़ा प्रमाण है। लड़कियों ने अंडर- 17 एशिया चैंपियनशिप में गई और एशियान चैंपियनशिप जीत करके आई है।
अंडर 17 वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में भी भारत की बच्चियों मेडल लेकर के आई हैं, तो यह साबित होता है। इससे की यह लोग नहीं चाहते थे कि हमारे जूनियर पहलवान आगे बढ़े। इसीलिए इन लोगों ने सारा आंदोलन किया था। साक्षी मलिक के पति सत्यव्रत कादियान जब भी नेशनल होता है, तो रोकने के लिए कोर्ट चले जाते हैं। तीन-तीन बार हमारे ऊपर कोर्ट में कंटेंप्ट किए हैं। अगर आप कुश्ती का भला चाह रहे थे तो आपको फिर अध्यक्ष से क्या मतलब था। जब भी कुश्ती होनी शुरू होती है, आप कोर्ट चले जाते हैं।

कुश्ती को उन्होंने बहुत बर्बाद किया वहीं महिला पहलवान और कांग्रेस से विधानसभा चुनाव लड़ी विनेश फोगाट को लेकर के कहा- अब इन लोगों का कोई मतलब नहीं है। यह लोग आउटडेटेड हो गए हैं। कुश्ती संघ का कोई पदाधिकारी या किसी और राज्य का कोई पदाधिकारी उनको कोई तवज्जो नहीं देता है। कोई पहलवान उनको तवज्जो नहीं देता है, वह राजनीति में चली गई एक्सपोज हो गई है। अब वह राजनीति करें कुश्ती में ना आए कुश्ती को उन्होंने बहुत बर्बाद किया।
वहीं साक्षी मलिक द्वारा लिखी गई किताब को लेकर के भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा- वह अपने किताब में कुछ लिखे या लिखे लेकिन यह सारा षड्यंत्र भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद के लिए था। किताब लिखने से पहले साक्षी मलिक ने एक पोस्ट किया था, अपने एक्स अकाउंट पर आप लोगों ने देखा भी था। लिखा था कि अगर मुझे अध्यक्ष बना दिया जाए तो मैं अध्यक्ष बनना भी चाहती हूं यह उन्होंने पहले भी बोला था।

किताब में भी उन्होंने जब बात का जिक्र किया है कि यह लड़ाई अध्यक्ष पद के लिए थी। यह लोग पूरे देश के सामने, बच्चों बच्चों के सामने भी एक्सपोज हो गए है। 9 फरवरी से लेकर 13 फरवरी तक नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप उत्तराखंड में होने जा रही है।
इस कुश्ती चैंपियनशिप में शामिल होने के लिए भारतीय कुश्ती संघ के सभी स्टेट के टीम की सूची भेजी जा चुकी है इसमें अच्छा निर्णय आएगा। अब कुश्ती को लेकर के सारे राज्य सब लोग लग गए हैं सभी पहलवान लग गए हैं और आगे हमारा अच्छा रहेगा। इस ओलंपिक में तो इन लोगों ने बहुत नुकसान कर दिया जहां मेरा चार मेडल आने वाला था वहां मेरा एक मेडल आया आगे ओलिंपिक में अच्छा मेडल आएगा।