उत्तर भारत का सबसे बड़ा पर्व छठ पूजा गुरुवार को मनाया गया। इस दौरान काफी संख्या में महिला-पुरुष ताप्ती नदी के राजघाट पहुंचे। यहां महिलाओं ने ताप्ती नदी के तट पर पानी में खड़े होकर सांझी अर्ध्य पूजा की। शुक्रवार सुबह 5 बजे भी उषा अर्ध्य पूजा होगी।
.
हर साल उत्तर भारत के इस सबसे बड़े पर्व को बुरहानपुर में भी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान शाम 4.30 बजे से भव्य आयोजन हुआ। शुभ छठ महोत्सव समिति की ओर से यहां आयोजन संपन्न कराया गया। इस दौरान समिति के अशोक सिंघानिया, अमित बंसल सहित काफी संख्या में समाज की महिलाएं, पुरुष, बच्चे मौजूद थे।
व्रतधारी महिलाओं ने माताजी के स्तुति गीत गाकर सामूहिक पूजा की
व्रतधारी महिलाओं ने माताजी की स्तुति गीत गाकर सामूहिक पूजा की। महिलाओं ने एक-दूसरे को बिंदी भी लगाई। समाजजन के अनुसार उत्सव की शुरुआत घर की साफ सफाई से होती है। दूसरे दिन खरना दिया जाता है। तीसरे दिन निर्जला व्रत रखा जाता है।
छठ पूजा की तस्वीरें…





