शाजापुर जिले में प्री-मानसून एक्टिविटी का दौर जारी है। शाजापुर शहर में बुधवार को दिनभर तेज धूप के बाद शाम को हल्की बारिश हुई। इधर, बारिश होने के रात में उमस बढ़ गई। वहीं गुरुवार सुबह से ही लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है, फिलहाल में सुबह से ही आसमा
.
मौसम पर्यवेक्षक सत्येंद्र धनोतिया का कहना है कि मौसमी सिस्टम में परिवर्तन हो रहा है। अगले 48 घंटे बाद तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। करीब दो-तीन दिन बाद तापमान 45 डिग्री के आसपास रहने के बाद दिन व रात का पारा कम होने लगेगा। चार-पांच दिन लगातार बारिश होती रही तो मानसून की एंट्री हो जाएगी। हालांकि 15 जून तक ऐसी संभावना दिखाई नहीं दे रही है।
मौसम विभाग को यह भी कहना है कि 22 से 25 के बीच मानसून आने के बाद गर्मी से राहत मिल जाएगी लेकिन जुलाई के पहले सप्ताह तक उमस रह सकती है। बुधवार को अधिकतम तापमान 40.1 व न्यूनतम 26.5 डिग्री दर्ज हुआ। करीब 15 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से पश्चिमी हवा चल रही है।