जय नारायण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, विकास नगर कानपुर में छात्र प्रतिभा अलंकरण व संकल्प पत्रिका विमोचन समारोह आयोजन सोमवार को बढ़ी धूमधाम के साथ किया गया।
.
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि SGST के असिस्टेंट कमिश्नर डॉ. सुनील कुमार ने देव प्रतिमाओं एवं विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष स्व. डॉ. ईश्वर चंद्र गुप्त के चित्र पर पुष्पार्चन कर तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया।
मेधावियों को किया सम्मान
हाई स्कूल में 96% लाकर विद्यालय में प्रथम आने वाले अमय अनमोल तिवारी, शिवाजी साईं वासुदेवन 95% ,अविनाश कुशवाहा 94% इंटरमीडिएट में अविरल तिवारी, हिमेश मिश्रा, आशुतोष कुमार यादव, प्रिंस कुशवाहा, स्मृति त्रिवेदी ,प्रबल प्रताप सिंह ,डिंपल श्रीवास्तव ,ईशान श्रीवास्तव, ईशा मौर्य को पुरस्कृत किया गया।

विद्यालय की वार्षिक पुस्तक का हुआ विमोचन।
विद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत की गई
विद्यालय की प्रगति आख्या कार्यक्रम प्रभारी अनिल त्रिपाठी ने प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि ने मेधावियों को पुरस्कृत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे ही प्रतिभाशाली छात्र विद्यालय के ही नहीं अपितु देश का गौरव बनते हैं। वे जिस क्षेत्र में जाएं वहां उत्कृष्ट प्रदर्शन करें।
आगे बढ़ने के लिए अनेक आयाम होते हैं। पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी अपनी सहभागिता अवश्य करें। उन्होंने कहा कि हम बच्चों पर अपनी महत्त्वाकांक्षाओं को न थोपें। उन्हें अपनी रुचि के अनुसार लक्ष्य की ओर बढ़ने दें।
विद्यालय की वार्षिक पत्रिका का हुआ विमोचन
इसके बाद सभी अतिथियों ने विद्यालय की वार्षिक पत्रिका का विमोचन किया। मंच का संचालन रमा अग्निहोत्री और विवेकानंद श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर जुगल देवी शिशु वाटिका के अध्यक्ष प्रेमचंद्र गुप्ता, विनीत चंद्रा, प्रबंधक डॉ. सुनील मिश्रा, प्रधानाचार्य डॉ. संतराम द्विवेदी, उप प्रधानाचार्य अनिल त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।