गोरखपुर में मौसम बदलने लगा है। सुबह-शाम हल्की ठंड के बीच दोपहर की धूप अब तेज महसूस होने लगी है। पछुआ हवाओं के कारण दिन में गर्मी बढ़ रही है, जबकि रात में हल्की ठंड अभी भी बनी हुई है।
.
शनिवार को 25.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पछुआ हवाओं की रफ्तार 25 से 35 किमी प्रति घंटे बनी हुई है, जिससे दोपहर में गर्मी और रात में हल्की ठंड महसूस हो रही है।
मार्च से और गर्म होगा दिन
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मार्च में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पछुआ हवाओं की गति कम होते ही गर्मी का असर और तेज होगा। हालांकि, सुबह और रात में ठंड बनी रहने की संभावना है।
मौसम में बदलाव से सेहत पर असर, सतर्क रहने की जरूरत
डॉक्टरों का कहना है कि इस बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम और वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने लोगों को दिन और रात के तापमान में अंतर को ध्यान में रखते हुए कपड़ों का चुनाव करने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।