बुरहानपुर में सकलपंच गुजराती मोढ़ वणिक समाज ट्रस्ट के अध्यक्ष पद के लिए मतदान चल रहा है। मतदान शनवारा स्थित गुजराती समाज वाड़ी में सुबह 9 बजे से शुरू हुआ है। समाज के कुल 25 हजार से अधिक मतदाताओं में से करीब 10 हजार बुरहानपुर में निवास करते हैं।
.
इस चुनाव में मतदान के लिए देशभर से लोग पहुंच रहे हैं। अमेरिका के वर्जिनिया से प्रीति गुप्ता वोट डालने आई हैं। मुंबई से किशोर दलाल अपनी पत्नी के साथ विशेष रूप से मतदान के लिए आए हैं। 18 वर्षीय शनिष्का शाह ने पहली बार मतदान किया है।
अध्यक्ष पद के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें कमलेश सुरेशचंद्र शाह, प्रेमचंद बलीराम नागराज, रमेश मोतीलाल दलाल, रूपश्री कमलेश गोविंदजीवाला और विनोद गोपालदास सुंगधी शामिल हैं। मतदाताओं को नोटा का विकल्प भी दिया गया है।
चुनाव संयोजक और अधिवक्ता हेमेंद्र गोविंदजीवाला के अनुसार, चुनाव पूरी पारदर्शिता के साथ कराया जा रहा है। महिलाओं के लिए पिंक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग 6-6 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा। इसके बाद मतगणना होगी और निर्वाचित अध्यक्ष को शपथ दिलाई जाएगी। यह चुनाव हर चार साल में एक बार होता है। समाज के सदस्य पुणे, बैंगलुरु, हैदराबाद, जलगांव, जामोद, आकोला और इंदौर जैसे शहरों में रहते हैं। कई युवा विदेशों में भी कार्यरत हैं।
तस्वीरों में देखें मतदान की स्थिति…





