Monday, February 24, 2025
Home गाजियाबाद में सुबह पारा 9.5 डिग्री सेल्सियस:रात में सर्द हवाओं से बढ़ी ठिठरन, दिन में धूप खिलने पर बढ़ रहा तापमान

गाजियाबाद में सुबह पारा 9.5 डिग्री सेल्सियस:रात में सर्द हवाओं से बढ़ी ठिठरन, दिन में धूप खिलने पर बढ़ रहा तापमान

by
0 comment

NCR में रात के तापमान में 3 डिग्री की गिरावट आई है। 3 दिन पहले हुई बारिश के बाद मौसम सर्द हो चला है। रात में सर्द हवाएं चलीं। गाजियाबाद में आज सुबह पारा 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज भी हवा सामान्य से अधिक तेज चल रही है। आज साेमवार को मौसम हल

.

बारिश के बाद 3 डिग्री गिरा पारा

गुरुवार रात में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। पूरे NCR में बारिश से मौसम बदल गया। जहां ओले भी गिरे। शहर के अलावा देहात क्षेत्र में भी ओलावृष्टि हुई। बारिश के दौरान रात में 22 किमी की गति से तेज हवाएं चली। पिछले 3 दिन से माैसम सर्द रहा। बेमौसम बारिश से सरसों, गेहूं व गन्ने की फसल प्रभावित हुई है। गन्ने की छिलाई शुरू हुई है। देहात क्षेत्र में 6 मिमी तक बारिश हुई।

दिन का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस

रविवार को भी मौसम सर्द रहा। कभी बादल तो कभी धूप रही। बारिश से दिन व रात के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही है। आज तापमान 10 डिग्री से नीचे आ पहुंचा। सुबह के समय तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दिन में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आज हवा की गति सामान्य से 2 गुना तेज 9 किमी प्रति घंटा से चल रही है।

AQI NCR में 100 से नीचे पहुंचा

दिल्ली व NCR में AQI में बारिश के बाद हवा साफ हुई है। जहां एक्यूआई में कमी आई है, बारिश से हवा की गुणवत्ता साफ हुई है। एनसीआर में NCR में AQI 100 के नीचे आ पहुंचा है। ग्रीन जोन में हवा की गुणवत्ता पहुंचने से प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है।

NCR में रात का AQI

शहर AQI
दिल्ली 159
ग्रेटर नोएडा 107
गाजियाबाद 105
मेरठ 75
नोएडा 98

Leave a Comment

About Us

Welcome to janashakti.news/hi, your trusted source for breaking news, insightful analysis, and captivating stories from around the globe. Whether you’re seeking updates on politics, technology, sports, entertainment, or beyond, we deliver timely and reliable coverage to keep you informed and engaged.

@2024 – All Right Reserved – janashakti.news/hi

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.