नई दिल्ली: आजादी के समय एक रुपये की वैल्यू एक डॉलर हुआ करती थी लेकिन आज स्थिति बदल गई है। आज एक डॉलर की वैल्यू 83.57 रुपये पहुंच चुकी हैं। डॉलर के मुकाबले भले ही रुपया कमजोर लगता है लेकिन दुनिया के कई देशों की करेंसीज की तुलना में यह अब भी काफी मजबूत है। इनमें इंडोनेशिया, कोस्टारिका, नेपाल, कंबोडिया, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और वियतनाम शामिल हैं। इस देशों की करेंसी भारतीय रुपये के मुकाबले सस्ती है। खासकर वियतनाम और इंडोनेशिया में तो आपको रुपये की असली ताकत नजर आएगी। वियतनाम की करेंसी तो फिलहाल दुनिया की दूसरी सबसे सस्ती करेंसी है। पहले नंबर पर ईरान का दीनार है।
वियतनाम की करेंसी डोंग भारतीय रुपये के मुकाबले काफी कमजोर है। एक भारतीय रुपया में आपको करीब 295 वियतनामी डोंग मिल जाएंगे। इसी तरह अगर आप इंडोनेशिया में हैं तो आपको एक रुपया देकर वहां के 180 रुपये मिल जाएंगे। इंडोनेशिया की करेंसी भी रुपया है। कोस्टारिका में आपको एक रुपये में 6.33 रिकन कोलोन मिल जाएंगे। इसी तरह पड़ोसी देश नेपाल और श्रीलंका की करेंसी भी भारत के मुकाबले सस्ती है। भूटान में एक रुपये की कीमत भूटान के 0.98 Ngultrum के बराबर है। इसी तरह नेपाल में भारत के एक रुपये की कीमत 1.59 नेपाली रुपये के बराबर है।
आमदनी 1 रुपया, कर्ज 1.22 रुपये… अमेरिका का हुआ बुरा हाल, EMI चुकाते-चुकाते निकल जाएगा दम
दुनिया की सबसे सस्ती करेंसी
अफ्रीकी देश जिम्बाब्वे में भारत के एक रुपये की कीमत 3.87 जिम्बाब्वेवन डॉलर के बराबर है। दुनिया के सबसे बड़े अंगकोर वाट मंदिर के लिए जाने जाने वाले कंबोडिया में भी आप कुछ ही रुपयों में ऐश कर सकते हैं। इस देश आपको एक रुपये में 48.22 कंबोडियन रियल मिल जाता है। इसी तरह पड़ोसी देश श्रीलंका में एक रुपया देकर आप 3.92 श्रीलंकाई रुपया ले सकते हैं। वैसे इस समय दुनिया की सबसे सस्ती करेंसी ईरान की दीनार है। एक रुपये में आपको 502 ईरानियन दीनार मिल जाएंगे।
ईरान और वियतनाम के बाद सियरा लियोन की करेंसी सबसे सस्ती है। एक रुपये में आपको वहां के 268 सियरा लियोनन लियोन मिल जाएंगे। इसके बाद लाओस की करेंसी किप का नंबर है। एक रुपये की कीमत 263 लाओ किप के बराबर है। इस लिस्ट में अगला नाम इंडोनेशिया की करेंसी का है। मध्य एशियाई देश उजबेकिस्तान में आपको एक रुपये में 151 सोम, गिनी में 102 फ्रैंक, पैरागुए में 90 गुआरानी और युगांडा में 44 शिलिंग मिल जाएंगे।