आगरा में जरूरतमंद लोगों को ठंड के मौसम में राहत देने के लिए दैनिक भास्कर एप और समाजसेवियों ने लोगों के बीच गर्म कपड़ों का वितरण किया। लोगों ने इस अभियान की जमकर सराहना की। वहीं गर्म कपड़े पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
.
आगरा में ठंड का भरपूर असर नजर आने लगा है। ये मौसम कहने को तो खुशगवार है। संपन्न लोग मौसम का लुत्फ उठा रहे हैं लेकिन ये मौसम उन सभी लोगों को नागवार लग रहा है जिनके पास कड़कड़ाती ठंड से बचाव के साधन मौजूद नहीं हैं। ऐसे में दैनिक भास्कर एप टीम ने सामाजिक कार्यकर्ताओं और आगरा पुलिस के साथ मिलकर वस्त्रदान महाभियान की शुरुआत की है। इसके तहत टीम के सदस्यों ने ट्रांस यमुना थाना पुलिस के साथ जरूरतमंदों के बीच गर्म कपड़ों का वितरण किया।

गर्म कपड़े पाकर खुशी से खिल उठे जरूरमंदों के चेहरे
खुशी से खिल उठे चेहरे
इस मौके पर गर्म कपड़े पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उनके हाथ खुद ब खुद आर्शीवाद देने के लिए उठ गए। मन से उन्होंने टीम को दुआएं दीं। कहा कि अब उनकी बड़ी चिंता खत्म हो गई है। अब तक वो यही सोच रहे थे कि इस सर्द मौसम में उनके बच्चों की जिंदगी कैसे कटेगी। गर्म कपड़े मिलने के बाद उनके ये चिंता खत्म हो गई है। गर्म कपड़े पाकर बच्चे भी बेहद खुश नजर आए।

लोगों के बीच किया गया गर्म कपड़ों का वितरण
जारी रहेगा अभियान
निक भास्कर एप का ये अभियान पूरे मौसम लगातार जारी रहेगा। टीम का प्रयास है कि शहर के हर जरूरतमंद को सर्द मौसम में गर्म कपड़ा मिल जाए। उसके सामने खड़ी बड़ी दिक्कत खत्म हो जाए। इस सर्द मौसम में हर एक जरूरतमंद चैन की नींद सो पाए।

गर्म कपड़ों का वितरण करते पुलिस अधिकारी और भास्कर टीम
सभी ने की अभियान की सराहना
दैनिक भास्कर की इस मुहिम की सभी ने सराहना की। कहा कि इस तरह के प्रयास कम ही देखने को मिलते हैं। जरूरतमंद परिवारों को नए जैसे कपड़े देना बड़ी बात है।