राजस्व मंडल के अध्यक्ष अनिल कुमार ने लेखपालों के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई पर सवाल उठाया है। मंडल के अध्यक्ष ने गृह विभाग के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद को पत्र लिखकर कहा है कि एंटी करप्शन ब्यूरो की ओर से लेखपालों के खिलाफ झूठी शिकायत के आधार
.
संजय प्रसाद को लिखा पत्र
संजय प्रसाद को पत्र लिख उन्होंने बताया है कि 2 जनवरी को गाजीपुर जिले के कासिमाबाद इलाके में लेखपाल पैमाइश कर रहा था। उसको गलत तरीके से ट्रैप करने की कोशिश की गई है। इसका वहां के लोगों ने विरोध भी किया था। यहां तक की सैकड़ों लोग थाने तक पहुंच गए थे। ऐसी ही लखनऊ में भी घटनाएं हुई थीं। उसमें भी उच्च स्तरीय जांच कराने की जरूरत है।
उन्होंने अपने पत्र में बताया है कि लेखपाल संघ की तरफ से बताया गया है कि एंटी भूमाफिया और अवैध प्लाटिंग के तहत चलाए जा रहे अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन इस अभियान में लेखपालों को परेशान किया गया है। उनको टारगेट किया गया है। यहां तक की 18 दिसंबर को लेखपालों को ट्रैप करने की कोशिश की गई है। अनिल कुमार दो उदाहरण के साथ बताया है कि किस तरह से उनको परेशान किया जा रहा है। ऐसे में इस तरह की कार्रवाई पर रोक लगाने की जरूरत है।
लखनऊ में लेखपालों ने प्रदर्शन भी किया था। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की उप शाखा तहसील सरोजनी नगर के बैनर तले धरने पर बैठ गए थे। लेखपालों का कहना था कि लेखपाल विंदेश कुमार रावत को फर्जी तरीके से रिश्वत मामले में फंसाया गया है।