अनिरुद्धाचार्य महाराज के गौरी गोपाल आश्रम में बनाए गए नव निर्मित मंदिर में विराजमान भगवान लक्ष्मी नारायण
मंदिरों की नगरी वृंदावन में एक और मंदिर बनकर तैयार हो गया। यहां वैदिक रीति रिवाज से भगवान की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई। प्रसिद्ध भागवत प्रवक्ता अनिरुद्धाचार्य महाराज के गौरी गोपाल आश्रम में बने इस मंदिर में लक्ष्मी नारायण के अलावा भगवान गौरी
.
गौरी गोपाल आश्रम में हुई प्राण प्रतिष्ठा
अनिरुद्धाचार्य महाराज का वृंदावन परिक्रमा मार्ग में गौरी गोपाल आश्रम है। इसी के सामने अनिरुद्धाचार्य महाराज ने एक भव्य मंदिर बनाया है। तीन मंजिला इस मंदिर में सबसे ऊपर बुजुर्ग माताओं के रहने की व्यवस्था है तो ग्राउंड फ्लोर पर मंदिर बनाया गया है। वहीं बेसमेंट में कथा,भागवत और प्रवचन करने के लिए बड़ा हॉल है।

गौरी गोपाल आश्रम में मंदिर का निर्माण किया गया है
2 साल में बनकर हुआ तैयार
गौरी गोपाल आश्रम में बनाए गए इस मंदिर का निर्माण 2 वर्ष पूर्व शुरू हुआ। मंदिर में बेहद खूबसूरत मार्बल का प्रयोग किया गया है तो आकर्षक झूमर भी लगाए गए हैं। मंदिर में लगाए गए पत्थरों पर गोल्डन पेंट किया गया है। एक बार में मंदिर में 2 हजार से ज्यादा श्रद्धालु खड़े हो सकते हैं।

मंदिर में बने हॉल में एक बार में 2 हजार से ज्यादा श्रद्धालु आ सकते हैं
श्री वैष्णव संप्रदाय के अनुसार होगी पूजा
मंदिर के पट सोमवार शाम को विधि विधान से तीन दिन तक चले पूजन अर्चन के बाद भक्तों के लिए खोल दिए गए। अनिरुद्धाचार्य महाराज ने बताया कि यहां पूजा अर्चना श्री वैष्णव संप्रदाय के अनुसार होगी। मंदिर में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा के लिए दक्षिण से आचार्य बुलाए गए थे।

प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रतिमाओं का विधि विधान से पूजन अर्चन किया गया

प्राण प्रतिष्ठा के दौरान गाय का भी पूजन किया गया
3 दिन तक चली पूजा
गौरी गोपाल आश्रम में बनाए गए मंदिर में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा 3 दिन तक चली। यहां मंदिर के लिए पूजन हुआ,हवन हुआ। पूजा में वास्तु,नवग्रह,गौरी गणेश आदि पूजन किए गए। इसके बाद भगवान की प्रतिमाओं को आंखों पर पट्टी बांधकर मंदिर में विराजमान किया गया। वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रों के मध्य उनका अभिषेक कराया। इसके बाद प्रतिमाओं का पूजन किया और फिर आंखों से पट्टी हटाई गई।

अनिरुद्धाचार्य महाराज ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के लिए 3 दिन तक पूजा चली
दर्शन को पहुंचे भक्त
गौरी गोपाल आश्रम में बनाए गए मंदिर में विराजमान भगवान लक्ष्मी नारायण,गौरी गोपाल और राम लक्ष्मण जानकी जी के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्त व्यवस्थित हो कर दर्शन कर सकें इसके लिए इंतजाम किए गए। भक्त मंदिर में लाइन लगाकर प्रवेश कर रहे थे। अनिरुद्धाचार्य महाराज ने बताया कि यह बहुत बड़ा दिन है। इस मंदिर में ज्यादा से ज्यादा भक्तों को भोजन कराया जा सके इसके लिए रसोई भी बनाई गई है। सनातन को संदेश है कि माता पिता की सेवा करें भगवान में आस्था रखें।

मंदिर में विराजमान भगवान राम,लक्ष्मण और जानकी जी के दर्शन

मंदिर में गौरी गोपाल (राधा कृष्ण) भगवान को भी विराजमान किया गया है

नव निर्मित मंदिर में दर्शनों के लिए पहुंची भीड़