उज्जैन में शुक्रवार रात सड़क हादसे में पिता और बेटी की मौत हो गई। घटना एमआर-5 रोड में कार और ऑटो की टक्कर से हुई। देर रात हुए सड़क हादसे की खबर लगने के बाद आसपास के रहवासियों ने चक्का जाम कर दिया। रहवासियों का आरोप था कि इस जगह पर आए दिन लोग दुर्घटना
.
शुक्रवार रात ऑटो चालक शेख जीशान (38) पत्नी शहाना (30) बेटे आरिल और 6 माह की बेटी अनाविया को लेकर तोपखाने ससुराल गए थे। देर रात ढांचा भवन में घर लौटे समय आलोक इंटरनेशनल स्कूल के सामने से टर्न लेते समय सामने से आ रही कार क्रमांक MP 13 ZM 9406 ने उन्हें टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी की हादसे के दौरान कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी और ऑटो के परखच्चे उड़ गए। टक्कर से जीशान और उसकी पत्नी दोनों सड़क पर जा गिरे। जबकि बच्चे ऑटो में फंस गए। हादसे में जीशान और उसकी 6 माह की बेटी की मौत हो गई। मां और बेटे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

टक्कर के बाद पति पत्नी घायल अवस्था में।
रहवासियों ने चक्का जाम किया
भीषण हादसे में पिता और पुत्री की मौत के बाद ढांचा भवन और एमआर-5 के आसपास की कॉलोनी में रहने वालों का गुस्सा फुट पड़ा। उन्होंने शनिवार सुबह रोड पर चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि चार लोगों की मौत पहले भी हो चुकी है।
2 किमी के रोड पर संकेतक और स्पीड ब्रेकर लगाए जाए। नीलोफर खान ने बताया कि यहां दो बढ़े स्कूल हैं। जिसमें हजारों बच्चे आते जाते हैं। लोग तेज गाड़ियां दौड़ते है। हमारी मांग है कि स्पीड ब्रेकर बनाए जाए। करीब एक घंटे तक चले चक्का जाम को खुलवाने के लिए आए पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने आज ही स्पीड ब्रेकर लगवाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद चक्का जाम खोल दिया गया।