खजराना स्थित सिद्धि विनायक गणेश मंदिर पर गणेशोत्सव का शुभारंभ 7 सितम्बर को सुबह 10 बजे मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर आशीषसिंह तथा मंदिर प्रशासक औऱ निगमायुक्त शिवम वर्मा द्वारा ध्वजा पूजन के साथ होगा। क्षेत्रीय विधायक महेन्द्र हार्डिया सह
.
भक्त मंडल के अरविंद बागड़ी एवं कैलाश पंच ने बताया कि सवा लाख मोदक का निर्माण शुक्रवार को पूरा हो गया। रात 12 बजे खजराना गणेशजी को भोग समर्पित होगा। मोदक प्रसाद वितरण का शुभारंभ कलेक्टर एवं निगम प्रशासक द्वारा भक्त मंडल के सहयोग से किया जाएगा। मंदिर पर सुबह पुष्प बंगला सजेगा दस दिवसीय गणेशोत्सव के दौरान खजराना गणेश प्रतिदिन स्वर्ण आभूषणों से मंडित रहेंगे।
भक्तों के लिए दर्शन की व्यवस्था महाकाल की तर्ज पर
बागड़ी ने बताया कि भक्तों के लिए सवा लाख मोदक का निर्माण कार्य प्रसिद्ध रसोईये खेमजी महाराज एवं उनकी टीम के सदस्यों ने पूरा कर लिया है। मध्य रात्रि में गणेशजी को मोदक का भोग समर्पित कर शनिवार को सुबह भक्तों में वितरण का शुभारंभ भी होगा। संस्कृत विद्यालय के बच्चों द्वारा गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ भी किया जाएगा। भक्त मंडल के 21 कार्यकर्ता प्रसाद वितरण में सहयोग करेंगे। मंदिर के पुजारी पं. मोहन भट्ट एवं पं. अशोक भट्ट के निर्देशन में शनिवार को सुबह ध्वजा पूजन भी होगा। दस दिवसीय गणेशोत्सव के दौरान खजराना गणेश का प्रतिदिन स्वर्ण आभूषणों से विशेष श्रृंगार किया जाएगा। गणेशोत्सव के लिए मंदिर परिसर में आकर्षक विद्युत एवं पुष्प सज्जा भी की गई है।प्रतिदिन दस दिवसीय मेले में आकर्षक झूले, चकरी आदि की व्यवस्थाएं भी रहेंगी। पहले दिन सवा लाख मोदक के अलावा प्रतिदिन गणेशजी को अलग-अलग किस्म के अनाज के लड्डुओं का महाभोग भी समर्पित किया जाएगा। उत्सव के दौरान खजराना गणेश मंदिर 24 घंटे खुला रहेगा। भक्तों के लिए दर्शन की व्यवस्था महाकाल की तर्ज पर इस तरीके से की जाएगी कि किसी भी भक्त को आधे घंटे से अधिक का समय नहीं लगेगा। अनंत चतुर्दशी पर निकलने वाले चल समारोह में भी गणेशजी की शानदार झांकी निकाली जाएगी।