न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 19 Jan 2025 10:06 AM IST
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Live Updates: दिल्ली विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस बार 70 सीटों पर 981 उम्मीदवारों ने 1522 नामांकन पत्र भरे हैं। 1522 नामांकन में से 477 खारिज कर दिए गए हैं। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक साथ 5 फरवरी को मतदान होंगे और 8 फरवरी को मतगणना है।

संदीप दीक्षित – फोटो : ani
लाइव अपडेट
10:06 AM, 19-Jan-2025
1522 नामांकन में से 477 खारिज, नई दिल्ली सीट पर सबसे ज्यादा हलचल
विधानसभा चुनाव 2025 के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस बार 981 उम्मीदवारों ने 1522 नामांकन पत्र भरे हैं। 1522 नामांकन में से 477 खारिज कर दिए गए हैं। नई दिल्ली विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा हलचल है, जहां 29 उम्मीदवारों ने 40 नामांकन पत्र भरे हैं। यहां से पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, भाजपा के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित उम्मीदवार हैं। यह सीट शुरुआत से ही हाई-प्रोफाइल रही है और इस बार भी यह चर्चा का केंद्र बनी हुई है। वहीं, सबसे कम कस्तूरबा नगर सीट पर छह उम्मीदवारों ने नौ नामांकन पत्र भरे हैं। आप के रमेश पहलवान, भाजपा के नीरज बसोया और कांग्रेस के अभिषेक दत्त चुनावी मैदान में हैं।
10:03 AM, 19-Jan-2025
लोग अरविंद केजरीवाल और भाजपा से बहुत निराश: संदीप दीक्षित
नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा, “हमें बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। लोग अरविंद केजरीवाल और भाजपा से बहुत निराश हैं। यहां सबसे बड़ी समस्या यह है कि पिछले 10 सालों से मस्टर रोल बंद हैं। लोगों में नाराजगी है। अरविंद केजरीवाल दिल्ली में राजनीति के स्तर को गिराने और उसे गंदा करने के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं। उन्होंने दिल्ली की राजनीति की संस्कृति में ज़हर घोल दिया है।”
09:51 AM, 19-Jan-2025
Delhi Election Live: कांग्रेस के चुनाव प्रचार ने पकड़ी रफ्तार, संदीप दीक्षित ने चलाया डोर टू डोर संपर्क अभियान
नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में डोर-टू-डोर अभियान चलाया।
#WATCH दिल्ली: नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में डोर-टू-डोर अभियान चलाया।#DelhiElections2025 pic.twitter.com/pOSyQrnwgi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 19, 2025
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.