चोट लगने के बाद दो मिनट में रुक जाएगा खून, आईआईटी कानपुर ने तैयार किया खास समुद्री घास का स्पंज!
IIT Kanpur Research: आईआईटी कानपुर के शोधकर्ताओं ने एक विशेष हेमोस्टैटिक स्पंज विकसित किया है, जो गंभीर चोटों या दुर्घटनाओं में तेजी से खून बहने को रोक सकता है। इस स्पंज की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह केवल दो मिनट के भीतर खून को रोकने में सक्षम है। इसे खासतौर पर सैनिकों, आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं, और सर्जरी के दौरान उपयोग के लिए डिजाइन किया गया है।
हाइलाइट्स
- आईआईटी कानपुर ने तैयार किया स्वदेशी रक्त रोकने वाला स्पंज
- स्पंज से दो मिनट में रोका जा सकेगा खून का बहाव
- समुद्री घास और सेलुलोस से बना है यह स्पंज
- डीआरडीओ में इसके लिए पेटेंट दायर किया गया

सुमित शर्मा, कानपुर: आईआईटी कानपुर का दुनिया लोहा मान चुकी है। आईआईटी कानपुर ने एक स्पंज तैयार किया है, जो कैसी भी चोंट हो या फिर दुर्घटना दो मिनट में खून के बहाव (रक्त स्त्राव) को रोक देगा। सबसे खास बात है कि यह पूरी तरह से स्वदेशी है। वैज्ञानिकों ने इसका प्रयोग पहले चूहों और फिर जंगली जानवरों पर किए थे। अब इसका परीक्षण इंसानों पर करने की तैयारी है।
आईआईटी के इस प्रयोग का इस्तेमाल रक्षा क्षेत्रों में बखूबी किया जा रहा है। इसे चिकित्सा क्षेत्र में इस्तेमाल करने में छह महीने का समय लगेगा। इस स्पंज को समुद्री घास से तैयार किया गया है। इसमें लॉक (चिपकने वाला पदार्थ) का भी इस्तेमाल किया गया है। आईआईटी वैज्ञानिक कौशल शाक्य के मुताबिक मेरी लैब में पहले पॉलिमर पैकेजिंग का काम होता था।
चूहों-जानवरों पर परीक्षण
उन्होंने बताया कि इस दौरान खून सोखने वाले स्पंज पर रिसर्च शुरू किया। उन्होंने ने देखा कि कोई वस्तु पानी सोख सकती है, तो खून क्यों नहीं सोख सकती है। इसके बाद समुद्री घास और सेलुलोस का इस्तेमाल करते हुए स्पंज तैयार किया। इसके बाद इस स्पंज का परीक्षण जानवरों पर किया गया। जिसमें देखा गया कि स्पंज पूरी तरह से खून सोख रहा है।
समुद्री घास से बनाया गया स्पंज
अब इसका इस्तेमाल इंसानों पर करने की तैयारी की जा रही है। आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर का कहना है कि समुद्र के किनारे पाई जाने वाली लाल घास आम घास की तुलना में मोटी और घनी होती है। जब इसमें सेलुलोस तो इसमें संरचनात्मक बदलाव आते हैं, जिसमें खून के कण फंस जाते हैं। जब इसे चोंट पर लगाया जाता है, तो खून का बहना बंद हो जाता है। इसके लिए डीआरडीओ में पेटेंट दायर किया गया है। आईआई टी कानपुर में इसके दो पेटेंट पहले ही दायर किए जा चुके हैं।
रेकमेंडेड खबरें
अहमदाबादयात्रीगण ध्यान दें… सूरत स्टेशन पर ब्लॉक के चलते 31 दिसंबर और 2 जनवरी को 14 ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, देखें सूची
Advt : ऐमजॉन ईयर-एंड सेल : मोबाइल एक्सेसरीज पर 80% तक की छूट, कल खत्म हो रहा ऑफर
इनकम टैक्स न्यूजइनकम टैक्स दरों में कटौती, चीन का इंतजाम… वित्त मंत्री क्या इंडिया इंक की ये डिमांड करेंगी पूरी?
बाकी एशियाअराकान आर्मी पर फंसा बांग्लादेश, म्यांमार में विद्रोहियों से दोस्ती बढ़ाना चाहते हैं यूनुस लेकिन भारत का सता रहा डर
Amazon Deals: छोटू से ये Room Heater रूह कंपा देने वाली ठंड की कर देंगे छुट्टी, 62% की बंपर छूट सुन हो जाएंगे सुन्न
भारतअंबेडकर विवाद से NDA या INDIA, किसे मिलेगा सियासी फायदा? ताजा सर्वे में बड़ा खुलासा
अहमदाबाद4 साल, 17 ऑफिस, 11 हजार निवेशकों से जुटाए 450 करोड़ रुपये, पोंजी स्कीम सरगना भूपेंद्र का कारनामा कर देगा हैरान
पुणेपब ने नए साल की पार्टी के इनवाइट के साथ भेजा कंडोम, महाराष्ट्र युवा कांग्रेस क्यों भड़की?
जयपुरराजस्थान में तबादलों से हटा बैन, जानिए कब से होंगे ट्रांसफर, लेकिन इस विभाग के अफसर कर्मचारियों को करना होगा इंतजार
राजनीतिसुबह कहा, प्राजक्ता का विषय खत्म, अब BJP MLA के बदले सुर, ताई-ताई कहकर मांगी माफी, सफाई में क्या बोले?
टूरिस्ट डेस्टिनेशंसइस शहर को जल्द मिलने वाला है नया हाईवे, कम समय में कर पाएंगे बेंगलुरु से ट्रेवल, ट्रैफिक का भी होगा झंझट खत्म
बिग बॉसBigg Boss 18 Highlights: सात घरवाले हुए नॉमिनेट तो 3 सदस्य सीधे पहुंचे 14वें हफ्ते में, चिढ़े अविनाश-विवियन-ईशा
साउथ सिनेमाकन्नड़ एक्टर दर्शन की जमानत को चुनौती देगी कर्नाटक सरकार, रेणुकास्वामी हत्या मामले में 131 दिन बाद हुए थे रिहा
USक्या डोनाल्ड ट्रंप सच में खत्म करेंगे US में नौकरी के लिए मिलने वाला H-1B वीजा प्रोग्राम? खुद दिया जवाब
होम डेकोर हैक्सयूपी के बनारस में मशहूर है टमाटर चाट, 3 चीजों से बनती है मजेदार, शेफ नितिन चौधरी बताई रेसिपी
अगला लेख
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर