उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र में एक युवक को पेड़ से बांध कर बेरहमी से पीटा है। युवक धान की फसल में दवा डालने जा रहा था। तभी रास्ते में पकड़ कर दबंगों ने पेड़ में बांध दिया और जम कर पिटाई कर दी। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित ने स्थानीय थाने में
.
बता दें कि थाना क्षेत्र के जसपरा निवासी हिमांशु सिंह पुत्र दिलीप सिंह बीते छह अगस्त को अपने गांव के खेतों में धान की फसल की देखभाल कर रहा था। उसी समय वह खेत में दवा डालने गया था।

खड़े होकर लोग देख रहे थे तमाशा
तभी रामप्रसाद खेड़ा गांव के रहने वाले श्यामू , गोलू , संजय समेत अन्य दबंग ने उसे घेर लिया। दबंगों ने उसे गांव के पास लगे एक पेड़ में बांध दिया और जमकर लाठी-डंडों से पीटा। इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि पीड़ित युवक पेड़ में बंधा हुआ है, और दबंग उसके ऊपर बुरी तरह हमला कर रहे हैं। बाकी लोग बस खड़े होकर तमाशा देखते रहे। इस वीडियो ने लोगों के बीच हड़कंप मचा दिया है।

पुलिस ने मामले की कर रही जांच
इसके बाद कई लोगों ने इस घटना की निंदा की है। वीडियो को देख स्थानीय पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पीड़ित ने पुलिस पुलिस से बताया कि दबंगों का हमला न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी काफी प्रताड़ित किया था। उसने यह भी बताया कि दबंगों ने उसे बार-बार धमकाया और खेत में दवा डालने से मना किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अब आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है। रविवार को हिमांशु ने पुलिस पर आरोपियों की गिरफ्तारी न करने का आरोप भी लगाया है।
इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। दूसरे पक्ष की ओर से तहरीर मिली है, जिसमें छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। उनका भी मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।