आगरा के थाना ताजगंज अंतर्गत फतेहाबाद रोड स्थित दो कैफे में हुक्का बार चल रहा था। पुलिस ने सूचना पर कैफे में छापा मारा। कैफे में बेधड़क हुक्का परोसा जा रहा था। पुलिस ने मौके से हुक्का पीने वाले और कर्मचारियों समेत 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। कैफे संच
.
एसीपी ताज सुरक्षा अरीब अहमद ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि फतेहाबाद रोड पर कई बार में मानकों के विपरीत हुक्का पिलाया जा रहा है। इस पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की। कहरई रोड स्थित ओपर हाउस कैफे में लोग हुक्का पी रहे थे। सात लोगों को हुक्का पीते हुए पकड़ा गया। कैफे से 7 हुक्के, एक पॉट हुक्का, 4 हुक्का पाइप व अन्य सामान बरामद किया गया।
इसके बाद टेटोस कैफे फतेहाबाद रोड पर छापा मारा गया। यहां पर आधा दर्जन से अधिक लोग हुक्का पी रहे थे। कर्मचारी समेत 12 लोगों को पकड़ा गया। कैफे का संचालक भागने में सफल रहा। यहां से 5 हुक्के, 5 पॉट, चिलम समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।