आगरा में सेंट जोंस चौराहे पर नगर निगम की एनफोर्समेंट टास्क फोर्स की टीम और खाने-पीने के स्टॉल्स और रेहड़ी लगाने वालों के बीच मारपीट हो गई। नगर निगम की एनफोर्समेंट टास्क फोर्स अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। इसी बीच कर्मचारियों और रेहड़ी वालों लोगों में विव
.
10 दिन पहले भी पहुंची थी टीम
नगर निगम के अधिकारियों का क हना है कि 10 दिन पहले भी अतिक्रमण अभियान चलाया गया था। स्टॉल्स और रेहड़ी लगाने वालों को चेतावनी दी गई थी। लेकिन कोई असर नहीं हुआ। शाम के समय रेहड़ी और स्टॉल्स की वजह से जाम की स्थिति बन जाती है। लोग वहीं वाहन खड़े कर खाने-पीने का आनंद लेते हैं। पार्किंग की सुविधा न होने से वाहन सड़क पर ही खड़े रहते हैं।
नगर निगम से मिली थी अनुमति
सेंट जोंस पर रेहड़ी लगाने वालों का कहना है कि वे नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त से मिले थे। रेहड़ी लगाने के लिए अनुमति मांगी थी। प्रार्थना पत्र भी दिया था। जिस पर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे। उन्हें अनुमति दी गई थी। लेकिन मंगलवार को पहुंची टीम ने किसी की एक नहीं सुनी।
दोनों पक्ष पहुंचे थाने
मारपीट और विवाद के बाद नगर निगम की टीम के साथ ही रेहड़ी लगाने वाले भी थाना लोहामंडी पहुंचे। नगर निगम की तरफ से तहरीर दी गई है। वहीं रेहड़ी वालों का आरोप है कि नगर निगम में उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। वे भी मारपीट करने वाले युवक के खिलाफ तहरीर देंगे।